Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल ये नेचुरल चीजें आपके घर से मच्छरों को करेंगी दूर

ये नेचुरल चीजें आपके घर से मच्छरों को करेंगी दूर

0

मानसून तथा गर्मी के मौसम में मच्छरों को ख़तरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मच्छरों से निजात पाने के लिए लोग महंगे महंगे स्प्रे का यूज करते हैं। ये सभी स्प्रे केमिकल वाले होते हैं। इस बारे में हमें यह विचार भी करना चाहिए की कैमिकल स्प्रे करने से भले ही मच्छर भाग जाएं लेकिन वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अतः आज हम आपको कुछ ऐसी नेचरल चीजों के बारे में यहां बता रहें हैं। जिनको यूज करने से आपके घर से मच्छर तुरंत भाग जायेंगे। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इन चीजों के बारे में।

1 – कपूर

कपूरImage source:

कपूर का यूज वैसे तो पूजा पाठ में किया जाता है लेकिन आपको हम बता दें की यदि आप अपने घर में कपूर को जलाते हैं तो आपके घर के मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। इस उपाय को करने के लिए आप कपूर की एक टिक्की को अपने रूम में जला दें। इसके बाद आपको कुछ और करने की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

2 – लहसुन

Image source:

लहसुन की बदबू से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके उपाय को करने के लिए आप लहसुन को पीस कर पानी में उबाल लें। इसके बाद आप इस पानी का छिड़काव अपने कमरे में कर दें। ऐसा करने से कमरे के सभी मच्छर दूर भाग जायेंगे। आप इस पानी का छिड़काव अपने शरीर के ऊपर भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – मच्छर और कीड़ो को आपके घर से दूर रखते हैं ये पेड़ पौधें

3 – संतरा तथा कोयला

यदि आप संतरे के छिलकों को कोयले में जलाते हैं तो धुंआ उठता है। आपको इस धुएं को ही अपने घर में फैलाना होता है। इस धुएं से आपके घर के सभी मच्छर दूर भाग जाते हैं।

4 – तुलसी का पौधा

Image source:

तुलसी का पौधा भी मच्छरों को आपके घर से दूर रखने का अच्छा कार्य करता है। असल में तुलसी की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। आप तुलसी का पौधा अपने कमरे की खिड़की के पास में रख दें। ऐसा करने से आपके रूम में मच्छर नहीं आ पाते। इसके अलावा आप नींबू या गेंदे का पौधा भी यूज कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version