Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल शरीर के ये इशारे आपको देते हैं किडनी की समस्या के संकेत

शरीर के ये इशारे आपको देते हैं किडनी की समस्या के संकेत

0

कुछ इस प्रकार के संकेत हमारे जीवन में आते हैं जिनको हम समझ नहीं पाते लेकिन वे हमारी कई समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। महिलाओं के शरीर में कभी कभी कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो उनके शरीर में होने वाली बीमारी का पता बताते हैं। इस प्रकार के संकेतों को इग्नोर न करके डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए ताकि आप आने वाले समय में किसी प्रकार की शारारिक समस्या से बच सकें। आज हम आपको जो संकेत आपको बता रहें हैं, वे महिलाओं में किडनी की समस्या होने से पहले दिखने लगते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

1 – शारीरिक अंगों पर सूजन का होना

 शारीरिक अंगों पर सूजन का होना Image source:

किडनी हमारे शरीर का वह पार्ट होती है जो शरीर के वेस्ट को पेशाव के जरिये बाहर निकालने का कार्य करती है। ऐसे में जब किडनी सही से कार्य नहीं कर पा रही होती है तो हमारे चेहरे, घुटनों, तथा हाथ पैरों पर सूजन आ जाती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

2 – जल्दी जल्दी पेशाब जाना

Image source:

कभी कभी हमें जल्दी जल्दी पेशाब आने की परेशानी हो जाती हैं। कभी कभी ऐसा महसूस होता है कि हमको पेशाब जाना चाहिए, पर जाने पर पेशाब नही आता है। कभी पेशाब का कलर डार्क होने लगता है। ये सब किडनी की समस्या के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नंगे पांव घास पर चलने से मिलते हैं अद्भुत फायदे

3 – थकावट बने रहना

Image source:

यदि आपको हमेशा थकावट बनी रहती है या आप खुद को कमजोर महसूस करती हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। असल में ये लक्षण किडनी की समस्या होने से पहले सामने आते हैं।

4 – मुंह से बदबू आना

Image source:

जब किडनी अपना कार्य सही से नहीं करती है तो आपके शरीर में यूरिया का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में आपके मुंह का स्वाद खराब हो जाता है तथा मुंह से बदबू भी आने लगती है।

5 – सांस लेने में परेशानी होना

Image source:

कभी कभी सांस लेने में परेशानी का अनुभव होता है। असल में किडनी की समस्या होने पर फेफड़ो में तरल पदार्थ जम जाता है। इस प्रकार से आप इन संकेतों को समझ कर यदि पहले ही डॉक्टर के पास चली जाती हैं तो किडनी की समस्या से आसानी से बच जाती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version