Home विविध रिलेशनशिप टिप्स लड़के क्या ढूंढतें हैं अपनी लाईफ पार्टनर में

लड़के क्या ढूंढतें हैं अपनी लाईफ पार्टनर में

0

लड़को को लेकर हर लड़की के मन में हजारों तरह के सवाल होते है। लेकिन जब बात शादी की आती है तो ज्यादातर लड़कियां ये सोचती है कि एक लड़के को एक ऐसी लड़की चाहिए होती है जो कि उसके घर का सारा काम करें। लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। शादी को लेकर हर लड़के के दिल और दिमाग में हजारों तरह की ख्वाहिशें होती हैं। उन्हें अपनी पत्नी को लेकर कई तरह की आशाएं होती है। जिस तरह एक लड़की के मन में अपने पार्टनर को लेकर कई तरह के ख्वाब होते है उसी तरह एक लड़के के मन में भी होते है। लेकिन लड़को के दिल की बातों को समझना काफी मुश्किल होता है ये तो आप भी मानेंगी। लेकिन आज हम आपको लड़को के दिल में छुपी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिन्हें शायद आप भी जनाना चाहती होगी। तो हम आपको एक लड़के के दिल में अपनी लाईफ पार्टनर को लेकर क्या क्या ख्वाब होते है और वो किसी तरह की लड़की चाहते है ये सारी बातें आपको बताने जा रहे हैं।

लड़को को लेकर हर लड़की केImage Source: https://best-desktop-wallpaper.net/

1. नखरे कम दिखाने वाली हो- हर लड़का चाहता है कि उसकी लाईफ पार्टनर छोटी छोटी बातों पर ड्रामे ना करें। अक्सर लड़कियां किसी भी बात को अपने तक सीमीत नहीं रख पाती हैं और जो बात उन दोनों के बीच होनी चाहिए वो बात सभी को सुनाती रहती है। लड़को को लड़कियों की ये आदत कभी भी पसंद नही आती है। क्योंकि हर लड़का चाहता है कि उसके बीच की बातें केवल उस तक ही रहे और उनके बीच की लड़ाई भी वो दोनों अपने आप ही सुलझाएं।

Image Source: https://i2.alfi.lt/

2. वफादार हो- जिस तरह हर लड़की चाहती हैं, कि उसका पार्टनर उसके लिए वफादार हो उसी तरह लड़का भी यही चाहता है कि उसकी लाईफ पार्टनर उसके लिए हमेशा वफादार हो और उसे कभी भी छोड़ कर ना जाएं। अक्सर लड़कियों की आदत होती है कि वो हर बात को किसी ना किसी तरह छुपाने की कोशिश करती रहती है और इसके लिए कई बार को अपने ही पार्टनर से झूठ बोलती हैं। पर उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए एक लड़के को अपने लाईफ पार्टनर में ये बातें कभी भी पसंद नहीं आती हैं।

Image Source: https://cache.foochia.com/

3. खाना बनाना जानती हो- किसी ने सही ही कहा है कि एक लड़के के दिल तक जाने का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। हर लड़का ये चाहता है कि उसकी लाईफ पार्टनर को अच्छा खाना बनाना आता हो और उसे हर तरह का भोजन भी बनाना आता हो। इसके साथ-साथ उसे घर का काम भी आता हो।

Image Source: https://footage.framepool.com/

4. रोमांटिक हो- हर कोई चाहता है कि उसका लाईफ पार्टनर रोमांटिक हो उसे प्यार करने वाला हो। ज्यादातर लड़कियां यही सोचती है कि किसी के साथ बैठने से या उसके साथ वक्त बिताने से ही प्यार होता है, पर ऐसा नहीं है हर लड़का चाहता है कि उसकी लाईफ पार्टनर उसके साथ केवल समय ही ना बिताए बल्कि कुछ रोमांटिक वक्त बिताए जिसमें हर वक्त वो उसके ही बारे में ही सोचती रहे।

Image Source: https://www.cleothailand.com/

5. पर्सनल स्पेस दें- अक्सर लड़कियां जब की किसी के साथ रिश्ते में बंधती है तो उसे किसी ना किसी तरह से बस अपने साथ ही रखना चाहती है। और इसके लिए कई बार वो उनकी जिन्दगी के कई फैसलों में बेवजह बोलने लगती है। लेकिन हर लड़का चाहता है कि वो शादी के बाद भी अपने पर्सनल स्पेस में किसी को ना आने दें। वो चाहता है कि उसकी लाईफ पार्टनर उसे समझे और अगर वो कुछ समय अकेला रहना चहता हो तो वो उसे कुछ समय अकेला भी छोड़ दे।

Image Source: https://footage.framepool.com/

6. बातों को सुने- ये बात तो सभी मानते है कि लड़कियों को बोलने की बहुत आदत होती है लेकिन कई बार लड़के भी ये चाहते है कि कोई उनकी भी सुने। एक लड़का अपने दिल की बातों को सबको नहीं बताता पर वो ये जरुर चाहता है कि उसकी हर बात को उसकी लाईफ पार्टनर पूरे ध्यान से सुने और उसकी बातों को समझे भी।

Image Source: https://cdn.sheknows.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version