Home स्वास्थ्य गर्भावस्था गर्भावस्था में करें ये खास काम, डिलीवरी में होगी आसानी

गर्भावस्था में करें ये खास काम, डिलीवरी में होगी आसानी

0

गर्भावस्था का समय प्रत्येक महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस समय आपको न सिर्फ अपने स्वास्थ्य का सही से ध्यान रखना चाहिए बल्कि अपने खानपान तथा दिनचर्या पर भी ध्यान देना चाहिए। गर्भावस्था में महिला की जीवनशैली काफी हद तक बदल जाती है। इस अवस्था में एक और जहां शरीर के हार्मोंस तेजी से बदलते हैं वहीं खाद्य पदार्थ आदि चीजें भी आपके शरीर को प्रभावित करती हैं। गर्भावस्था में यदि आप अपनी डिलीवरी के लिए कुछ खास तैयारियां कर लेती हैं तो न सिर्फ आपकी डिलीवरी आसानी से होती है बल्कि आपका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहता है। आज इसी क्रम में हम आपको कुछ खास बातें बता रहें हैं। आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

1- पेल्विक मांसपेशियों का करें व्यायाम

 पेल्विक मांसपेशियों का करें व्यायाम Image source:

पेल्विक मासपेशियां महिला के शरीर में काफी महत्वपूर्ण कार्य का निर्वहन करती हैं। आपको बता दें कि यहीं मासपेशियां खांसते या हंसते समय आपके शरीर से मूत्र रिसाव को रोकती हैं। वहीं दूसरी और यही मासपेशियां आपके मूत्राशय तथा गर्भाशय को भी सहारा देती हैं। असल में इनको इस प्रकार से ही बनाया गया है कि डिलीवरी के समय शिशु सही से बाहर आ सके। यही मासपेशियां आपकी यौन संतुष्टि का भी माध्यम बनती हैं।

 यह भी पढ़ें – गर्भावस्था को लेकर अधिकतर लोग होते हैं इन गलतफहमियों के शिकार

2- इस प्रकार से करें व्यायाम

Image source:

आपको सबसे पहले बता दें कि यह व्यायाम “कीगल व्यायाम” के नाम से जाना जाता है। इस व्यायाम को करना बेहद आसान है। इसको करने के लिए आप अपनी योनि तथा गुदा क्षेत्र को कुछ इस प्रकार से सिकोड़े जैसे आप मूत्र प्रवाह को रोक रही हों। मांसपेशियों को सिकोड़ने के बाद आप करीब 10 सेकेंड तक रुके तथा उसके बाद मांसपेशियों को ढीला छोड़ दीजिये। कीगल व्यायाम के समय आपका ध्यान पूरी तरह से अपनी मांसपेशियों पर ही होना चाहिए।

3- यह मिलते हैं लाभ

Image source:

कीगल व्यायाम करने से आपको कई प्रकार के दीर्धकालिक तथा अल्पकालिक लाभ मिलते हैं। सबसे पहली बात यह है कि इस व्यायाम को करने से आपकी पेल्विक फ्रलोर मासपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा यह व्यायाम आपकी गर्भावस्था तथा उसके बाद होने वाली समस्याओं को भी दूर कर देता है। आप इस व्यायाम को अपने घर या बाहर किसी भी स्थान पर आसानी से बैठ कर सकती हैं। इस प्रकार से यदि आप इस व्यायाम को गर्भावस्था में डिलीवरी से पहले करेंगी तो आपकी डिलीवरी भी आसानी से होगी तथा आपका स्वास्थ्य भी एकदम दुरुस्त रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version