Home घरेलू नुस्खे चेहरे के आकार के अनुसार करें भौंहों की थ्रेडिंग

चेहरे के आकार के अनुसार करें भौंहों की थ्रेडिंग

0

 

थ्रेडिंग उन सब महिलाओं के लिए काफी आवश्यक हो गई हैं जो अपनी भौहों को सुन्दर बनाए रखना चाहती हैं। भौंहों की थ्रेडिंग करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती हैं। अपने चेहरे के आकार और उम्र को देखकर ही अपनी भौहों को बनाना चाहिए। अगर आप भी अपनी भौहों को बनाने का सोच रही हैं तो इसके लिए आपको अधिक स्किल की जरूरत हैं। इस स्किल की प्रैक्टिस कर आप इस कला की मास्टर बन सकती हैं। फिर आप खुद ही अपनी भौहों को बना सकती हैं। भौंहों की थ्रेडिंग से पहले आपको सोचना होगा कि किस तरह के भौहों का आकार आपके चेहरे पर अच्छा लगेगा। ये आपके चेहरे के आकार पर निर्भर करता हैं, तो आइए जानते हैं किस तरह के चेहरे के आकार पर भौंहों की थ्रेडिंग हो।

भौंहों की थ्रेडिंगImage Source: 

ये भी पढ़ें – कैस्टर ऑयल थैरेपी से बढ़ती हैं आपकी प्रजनन क्षमता

1. गोल चेहरा (Round face) –

अगर आपका चेहरा गोल हैं तो आप भौंहों की थ्रेडिंग आर्चेड और जितनी संभव हो सके ऊंची रखें। इस तरीके से आपका चेहरा कम भरा हुआ और लंबा दिखेगा।

Image Source: 

2. चौकोर चेहरा (Square face) –

अगर आपका चेहरा चौकोर हैं तो आप थ्रेडिंग करते समय आर्चेड को थोड़ा ऊंचा रखें। इसके अलावा भौहें को थोड़ा सा मोटा और कर्वे रखेंगी तो आपके चेहरे की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

Image Source: 

ये भी पढ़ें – मिनटों में दांत के दर्द को यूं करें दूर

3. अंडाकार चेहरा (Oval face) –

इस आकर के चेहरे पर किसी भी तरह के स्टाइल को आसानी से किया जा सकता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को अंडाकार चेहरे की चाहत होती हैं। इनकी भौहें हल्की नोकीली, आर्चेड और थोड़ी मोटी होने से सुन्दर लगेगी।

Image Source: 

4. लंबे आकार का चेहरा (Long shaped face) –

सबसे पहले ध्यान रखने की बात यह हैं कि अगर आपका चेहरा लम्बा हैं तो चेहरे को ऐसा बनाए कि चेहरा छोटा दिखें। इस तरह चेहरे को छोटा दिखने के लिए कर्वे सीधी – सादी या झुकी हुई और भौहें सपाट हो। इस तरह थ्रेडिंग करने से चेहरा छोटा दिखेगा।

Image Source: 

ये भी पढ़ें – यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

5. हार्ट आकार का चेहरा (Heart shaped face) –

अगर आपका चेहरा हार्ट आकर का हैं तो भौंहें की थ्रेडिंग भी गोलाकार हो। भौंहों को आर्चेड आकार की बनाने की जरूरत नहीं हैं। भौहें को गोल ही आकार का बनाए।

Image Source: 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version