Home विविध फ़ैशन सुंदर और कलरफूल नाखून पाने के तरीके

सुंदर और कलरफूल नाखून पाने के तरीके

0

आप कामकाजी महिला हो या फिर कॉलेज जाने वाली कोई लड़की हो हर किसी को नेल पेंट लगाना पसंद होता हैं। इसी कारण आजकल मार्केट में भी कई तरह के नेल पेंट आने लगे है जिन्हे देख कर आप खुद को उन्हें खरीदने से रोक नही पाती हैं। मगर मार्केट में मिलने वाले इतने सारे अलग-अलग रंगों को देख कर अक्सर लड़किया परेशान हो जाती है कि वो आखिर कौन सा रंग और शेड आपने लिए लें। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता हैं, तो आज हम आपके लिए हजारो नेल पेंट के रंगों और शेड्स में से कुछ खास शेड्स चुन कर लेकर आएं हो जो आपके हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगे।

आप कामकाजी महिलाImage Source: https://3.bp.blogspot.com/

1. क्रीम- ये शेड बहुत ही स्मूद होता है और आपके नाखूनों पर बहुत ही आसानी से फैल भी जाता है इस शेड में आपको अगल से इसे स्मूद बनाने के लिए किसी ग्लिटर की जरुरत नही पड़ेगी। आप इसे बड़ी ही आसानी से लगा कर अपने हाथों को खूबसूरत बन सकती हैं।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

2. जेली- ये शेड भी स्मूद शेड की ही तरह होते हैं, लेकिन ये उससे ज्यादा स्मूद होता है और इसमें एक चमक होती हैं। इस शेड में भी आपको अलग से चमक लाने के लिए किसी तरह के ग्लोस को लगाने की आवश्यकता नही होगी।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

3. मैट- इस शेड का टैक्सचर आपको कुछ-कुछ मैट लिपस्टिक की तरह लगेगा। इस शेड की एक खासियत है की ये बहुत जल्दी ही सुख जाता है और इसे सुखाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना पड़ता।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

4. साटन- ये मैट शेड की ही तरह है पर उससे थोड़ा ज्यादा स्मूद हैं। ये शेड मैट शेड और जेली शेड का मिश्रण हैं, जो दिखने में काफी अच्छा लगता हैं।

Image Source: https://blog-zoya-com.artofbeauty.netdna-cdn.com/

5. शीर- इस शेड का आईडीया फ्रांस से आया हैं। ये शेड एक चमक के साथ दिखाई देता हैं और सफेद रंग की एक चमक दिखती हैं। ये हर रंग में मिल जाता हैं जो कि एक ट्रान्सपेरेन्ट चमक के साथ दिखता हैं।

Image Source: https://swatchandreview.com/

6. वॉटर- ये शेड पानी की तरह दिखता हैं और इसमें कोई रंग नही होता है पर एक चमक होती हैं जो की आपके हाथों के बिना किसी रंग के भी खूबसूरत बनाता हैं।

Image Source: https://i2.wp.com/

7. शिमर- इस शेड के नाम से ही आप समझ गए होगे की ये एक गहरा शेड है। इस शेड में आपको गहरी चमक देखने को मिलेगी और ये गहरे रंग को भी काफी अच्छा लुक देता हैं।

Image Source: https://i1.wp.com/

8. ग्लिटरी- ये शेड जेल शेड का मिश्रण होता है साथ ही इसमें काफी ज्यादा मात्रा में चमक होती हैं। अगर आपको अपने हाथों में चमकदार शेड पसंद है तो ये शेड आपको काफी पसंद आएगा।

Image Source: https://www.chyaz.com/

9. शेप ग्लिटर- इस शेड में आपको जेल के साथ-साथ ग्लिटर शेड भी मिलेगा लेकिन ये शेड ग्लिटर शेड से थोडा अलग होता हैं। इसमें आपको ग्लिटर के रुप में छोटे-छोटे पार्टिकलस भी मिलेंगे।

Image Source: https://4.bp.blogspot.com/

10. होलोग्राफिक- इस शेड में विब्ग्योर चमक होती हैं। क्योंकि आप जब इसे लगाते है तो इसमें से इंद्रधनुष के सभी रंग दिखते हैं। जो कि छाया के समय ज्यादा ही चमकता हैं।

Image Source: https://foreverinfibre.files.wordpress.com/

11. ड्युक्रोम- यह शेड काफी अगल तरह का हैं। इस शेड की खासीयत है की आप जब इस शेड को प्रकाश में रखते हैं। तो इसमें दो अलग-अलग रंग दिखने लगते हैं। जिसके कारण ये शेड आपके हाथों को एक नया ही लुक देता हैं।

Image Source: https://img0.etsystatic.com/

12. इरीडेस्केन्ट- ये शेड ग्लिटर और ड्युक्रोम का मिश्रण हैं। जो आपके नाखूनों को काफी चमकदार बना देता हैं। इस शेड में भी आपको कई सारे रंग मिल जाएंगे।

Image Source: https://upload.wikimedia.org/

13. स्वेड- ये शेड काफी गाढ़े रुप में मिल जाता हैं। साथ ही इनमें काफी चमक भी देखने को मिलती हैं। अगर आपको गहरे रंग लगाना पसंद है तो ये शेड आपको काफी पसंद आएगा।

Image Source: https://rachttlg.files.wordpress.com/

14. ग्लास फलेकेड- इस शेड में आपको कांच की तरह चमक देखने को मिलेगी जो आपके हाथों को काफी आकर्षक बना देगी। इसके साथ ही इसमें आपको जेली लुक भी मिलेगा।

Image Source: https://gearbunny.net/

15. पर्ल- इस शेड में काफी ग्लोसी लुक आता हैं। इसके साथ ही इसमें स्मूद लुक भी मिलेगा इस शेड में आपको पर्ल लुक मिलेगा।

Image Source: https://misshollyberries.files.wordpress.com/

16. फॉयल- इस शेड में आपको ज्यादा चमक देखने को नही मिलेगी। पर दिखने में ये शेड भी बहुत अच्छा लगता हैं। इस शेड में धातु के जैसे चमक देखने को मिलती हैं।

Image Source: https://1.bp.blogspot.com/

17. फ्लाकिएस- इस शेड में जेली और ड्युक्रोम शेड एक साथ देखने को मिलता हैं। इसके साथ इसमें आपको एक परतदार शेड का लुक भी मिलेगा।

Image Source: https://3.bp.blogspot.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version