Home घरेलू नुस्खे आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

0

हमारे शरीर के नाजुक हिस्सों में से एक होती है आंखे। इन आंखो से ही हमारी पूरी दुनिया रोशन होती है। सोचिए की किसी पल आपको दिखना बंद हो जाए तो आप क्या करेंगे, कैसे रहेंगे ? इस बात को सोचने से ही आपको डर सताने लगता है। इसलिए इन आंखों का मूल समझना बेहद ही जरूरी होता है। आज कल अनियमित दिनचर्या और प्रदूषित वातावरण में रहने से आंखों में तेजी से रोग उत्पन्न होने लगते है। साथ ही आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है किसी की भी आंखों पर चश्मा लगने का प्रमुख कारण है आंखों की सही तरीके से देखभाल न कर पाना। लेकिन आज हम आपको आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी उपायों के बारे में बता रहें है जिनको अपनाकर आंखों की रोशनी को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

1 सुबह हरी घास पर घुमना
हमारी आंखों को सही रखने के लिए रात को सोने से पहले पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करनी चाहिए। साथ ही सुबह उठने के बाद नंगे पैर हरी घास पर टहलना चाहिए। इसके अलावा अनुलोम,विलोम प्राणायाम करना चाहिए। जिससे आपकी आंखे हमेशा ही ठीक रह सके और खराब होने वाली आंखें दोबारा से ठीक हो सके।

सुबह हरी घास परImage Source: scoopwhoop

2 फिटकरी और गुलाबजल
आंखों से चश्मे को हटाने के लिए आपको चने के दाने के समान फिटकरी को सेंक कर उसमें सौ ग्राम गुलाबजल मिला लें रात को सोने से पहले इस गुलाबजल की चार बूंदे आंखों पर डालकर सोने से और पैर के तलवो में घी की मालिश करने से चश्मे का नंबर कम होना शुरू हो जाता है।

Image Source: wordpress

3 आंवले का पानी
आंखों के लिए आवंला पहले से ही वरदान साबित होता है। आपको बता दें कि आंखों को आंवले के पानी से धोने से या रात को गुलाबजल डालकर सोने से भी आंखे स्वस्थ होती है।

Image Source: arjunfarm

4 बादाम की गिरी
बादाम की गीरी, मिश्री और सौंफ तीनों ही चीजों का मिश्रण बनाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इस मिश्रण को रात को सोने से पहले एक चम्मच दूध के साथ लेने से आंखों की रोशनी दुरूस्त होती है।

Image Source: grapplergourmet

5 बादाम
आंखों से पानी गिरना, आंखों की दुर्बलता आदि अन्य समस्या होने पर भी बादाम को खाकर इन्हें दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि रात को आठ बादाम भिगोकर रख दें फिर उसे पीस लें इसके बाद पानी में मिलाकर पीने से आंखों की हर प्रकार की समस्या ठीक हो जाती है।

Image Source: com

6 गाय का घी
गाय का घी भी आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बताया जाता है कि गाय का घी कनपटी पर लगाने से आंखों की रोशनी ठीक हो जाती है। इस घी को रात को सोने से पहले मसाज करना चाहिए।

Image Source: alicdn

7 त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण से शरीर के कई रोग ठीक हो जाते है। इस चूर्ण से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। त्रिफला चूर्ण को रात भर पानी में भिगोकर रख दे। उसके बाद उसको सुबह छानकर उस पानी से आंखे को धोने से आंखों की रोशनी में बढ़ोत्तरी होती है।

Image Source: kaivalya-ayurveda

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version