Home घरेलू नुस्खे अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, महज एक रात में गायब हो जाएंगे कील...

अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, महज एक रात में गायब हो जाएंगे कील मुंहासे

0

कील मुंहासे हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर डालते हैं। यदि किसी शादी पार्टी में जानें से पहले आपको अपने चेहरे पर कोई मुंहासा दिखाई पड़ जाता है तो आपका अच्छा मूड खराब हो जाता है। यही कारण है कि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें बता रहें हैं जो महज एक रात में ही आपके चेहरे से कील मुंहासो को खत्म कर देंगे। आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

1 – टूथपेस्ट का करें उपयोग

 टूथपेस्ट का करें उपयोगImage source:

टूथपेस्ट का उपयोग वैसे तो हम लोग दांत साफ करने के लिए करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे पिंपल की समस्या को भी खत्म करने में बहुत उपयोगी होते हैं। आपको बता दें कि खास कर मिंट वाला टूथपेस्ट इस काम में बहुत लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप पहले बर्फ से अपने पिंपल को सेक दीजिये तथा इसके बाद में 20 से 30 मिनट तक पिंपल पर टूथपेस्ट को लगाएं रखें और उसके बाद अपना चेहरा धो लें।

यह भी पढ़ें – मुंहासे और उनके निशानों से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं यह नुस्खें

2 – दालचीनी तथा शहद का करें यूज

Image source:

आप दालचीनी के पाऊडर को शहद में मिलाकर एक फेसपेक बनाएं तथा उसको अपने पिंपल्स के ऊपर लगाएं। अब 30 मिनट तक अपने चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।

3 – लहसुन तथा लौंग का नुस्खा

Image source:

आप लहसुन तथा लौंग को पीस कर एक पेस्ट बनाएं तथा इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर रात भर लगाएं रखें। सुबह तक आपके पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।

4 – सेब का सिरका

Image source:

सेब का सिरका आपके पिंपल्स को खत्म करने के लिए बहुत कारगर उपाय है। आपको बता दें कि यदि आप अपने पिंपल्स को खत्म करना चाहती हैं तो आप सेब के सिरके को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर रात को लगा लें और सो जाएं। सुबह आपको अपने चेहरे पर बड़ा फर्क नजर आएगा। यदि आप कील मुंहासो की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं तथा पिंपल्स से छुटकारा पाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version