Home घरेलू नुस्खे सर्दियों में अपनाएंगी ये घरेलू उपाय तो नहीं होगा कभी जोड़ों...

सर्दियों में अपनाएंगी ये घरेलू उपाय तो नहीं होगा कभी जोड़ों का दर्द

0

सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में महिलाओं में जोड़ों के दर्द की समस्या होना आम बात है। यही कारण है कि आज हम आपको जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहें हैं। इन घरेलू उपायों को अपनाकर न केवल आप अपने धन तथा समय को बचा सकती हैं बल्कि अपने आप को भी सर्दियों में सुरक्षित तथा स्वस्थ रख सकती हैं। आइये अब जानते हैं जोड़ों के दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।

1 – आपके किचेन में नीम का तेल व अजवायन होगा ही। यदि आप इन दोनों चीजों को मिलाकर इसे हल्का गर्म करें तथा इसकी मालिश अपने जोड़ों पर करेंगी तो आपको जोड़ों के दर्द में बहुत आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें – जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह उपचार

2 – आप एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच नमक तथा एक मुट्ठी अजवायन डाल कर उबाल लें। अब इस पर जाली रख दें और जाली के ऊपर एक कपडे को रख दें। इस कपड़े से आप अपने जोड़ों को सेकें। इस उपाय से आपका जोड़ों का दर्द दूर हो जायेगा।

3 – अजवायन आपकी रसोई में आसानी से मिलने वाली वस्तु है। आप अजवायन को पानी में डाल कर उबाल लें। अब इसकी भाप से जोड़ों की सिकाई करें। ऐसा करने से आपके जोड़ों का दर्द दूर हो जायेगा।

यह भी पढ़ें – गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह चमत्कारी उपाय

4 – आप लहसुन की महज 2 कलियां लें तथा इसको सरसों के तेल में उबाल लें। अब इस तेल से अपने जोड़ों पर मालिश करें। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।

घरेलू उपायImage source:

5 – यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप सिर्फ सूती कपड़े को गर्म करके उससे अपने जोड़ों पर सेक करती रहें, इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।

6 – लहसुन को थोड़ी मात्रा में पीस लें तथा इसका लेप अपने दर्द वाले स्थान पर करें। इससे आपको हर प्रकार के दर्द से आराम मिलता है परंतु इसे अधिक समय तक लगाए न रखें अन्यथा आपकी त्वचा पर फफोले पड़ सकते हैं।

7 – आप सेंदा नमक को नहाने के गुनगुने पानी में डाल कर स्नान करें। इससे भी आपके जोड़ों के दर्द में बहुत लाभ मिलता है। इस प्रकार ये घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version