Home घरेलू नुस्खे दिनों में पाएं गठिया दर्द से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिनों में पाएं गठिया दर्द से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलू उपाय

0

गठिया एक खतरनाक बीमारी मानी जाती है। इस समस्या में व्यक्ति का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी को अक्सर बढ़ती उम्र वाली बीमारी माना जाता है लेकिन आजकल छोटी उम्र के बच्चे भी इस बीमारी का शिकार होते देखें जा सकते हैं। आपको बता दें कि जब आपकी हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड जमा हो जाता है तो यह गठिया का रूप ले लेता है। इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति के एक या कई जोड़ो में दर्द, अकड़न या सूजन की समस्या हो जाती है।

गठिया रोग का सबसे ज्यादा प्रभाव घुटनों, रीढ़ की हड्डी तथा नितंबों पर देखा जाता है। इसके अलावा शरीर के अन्य जोड़ों में भी यह देखने को मिलता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो गठिया रोग अपने आप में बहुत ही खतरनाक तथा पीड़ादायक रोग है। आज हम इसको दूर करने के लिए ही आपको कुछ घरेलू उपाय यहां बता रहें हैं।

यह भी पढ़ें – सरसों के लेप से पाएं गठिया के दर्द से छुटकारा

गठिया रोग को दूर करने के घरेलू उपाय –

1- अदरक का प्रयोग

अदरक का प्रयोग Image source:

अदरक का सेवन गठिया रोग में बहुत लाभदायक होता है। अदरक का सेवन यदि आप इस रोग में करते हैं तो आपको गठिया रोग में बहुत लाभ मिलता है। आप अदरक की कोई खास डिश बनाकर खा सकते हैं या इसको सब्जी में डालकर यूज कर सकते हैं। आपको बता दें कि यदि आप अदरक का पेस्ट दर्द से प्रभावित अपने जोड़ पर लगाते हैं तो आपको काफी लाभ मिलता है।

2- सेब का सिरका

Image source:

यह गठिया रोग को दूर करने के लिए बहुत ही प्रमाणित औषधि है। आप इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास पानी में महज एक चम्मच सेब का जूस डालकर प्रतिदिन पीजिये। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

3- दालचीनी का प्रयोग

Image source:

दालचीनी का यूज बहुत पहले से शारारिक दर्दों को दूर करने में यूज किया जाता है। आप एक चम्मच शहद में डेढ़ चम्मच दालचीनी को मिला लें। अब इस मिश्रण को आप प्रतिदिन खाली पेट गुनगुने पानी से सेवन कीजिये। महज एक हफ्ते में आपको इसका असर दिखने लगता है। इन उपायों को अपनाकर जो लोग गठिया रोग से चलने फिरने में असमर्थ हो गए हैं वे फिर से चलने लगेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version