Home विविध फ़ैशन इन गर्मियों में जरूर ट्राई करें व्हाइट कलर की ड्रेस

इन गर्मियों में जरूर ट्राई करें व्हाइट कलर की ड्रेस

0

मौसम के अनुसार ही हम कपड़ों का चुनाव करते हैं, लेकिन सही कपड़ों को चुनने की सबसे बड़ी समस्या हमें गर्मियों में होती हैं, क्योंकि इस मौसम में गलत कपड़ों का चुनाव न केवल बीमारी पैदा कर सकता है, बल्कि इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। गर्मियों में पसीना अधिक आता हैं इसलिए हमें इस मौसम में सूती वस्त्रों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि यदि हम इस मौसम में गहरे रंग के कपड़े पहनने से हमें ज्यादा गर्मी लगती है, क्योंकि गहरे रंग के कपड़े सूर्य की गर्मी को अपने अंदर समाहित कर लेते हैं। इस कारण इस मौसम में हल्के या फिर सफेद रंग के ही कपड़े पहनने चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि गर्मियों के मौसम आप क्यों पहने व्हाइट रंग की ड्रेसेस…

image source:

यह भी पढ़े- गर्मियों के मौसम में ऐसे दिखें कूल और स्टाइलिश

1. गर्मियों में सफेद कलर के कपड़े हिट को बहुत कम एब्सॉर्व करते हैं, इसके अलावा आप व्हाइट कलर की ड्रेस से अपने लुक को कूल और सॉफ्ट बना सकती हैं।
2. सफेद और हलके रंग के कपड़े गर्मियों के लिए बेस्ट है।
3. सभी स्किन टाइप के लिए व्हाइट कलर बेस्ट ऑप्शन होता है, इसलिए आप बिना कुछ सोचे समझे व्हाइट कलर को अपना सकती है।
4. अगर आप किसी भी समारोह में व्हाइट कलर पहनना चाहती है, तो बेझिझक पहन सकती है।

image source:

यह भी पढ़े- गर्मियों के मौसम में इन फैशन टिप्स को जरूर अपनाएं

5. व्हाइट कलर समर में कूल रहता है, इसलिए इस मौसम में आप अपने साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट, टॉप, कॉटन कुर्ती जरूर रखें।
6. अगर आप व्हाइट कलर के कपड़े पहनती हैं, तो उसके साथ कोई ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती है। ऐसा करने से यह आपके स्टाइल को बेस्ट बनाएगा।
7. व्हाइट कलर हमारी आंखों को सुकून देता है। यह ऐसा कलर है जो सभी को पसंद आता हैं।

यह भी पढ़े – बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटीज एयरपोर्ट में दिखीं अपने बेहतरीन स्टाइल में

8. ये ऐसा कलर है जो हमारे लुक को फॉर्मल करता है और साथ ही हमें अच्छा फील कराता है। किसी ऑफिशियल मीटिंग हो या इंटरव्यू व्हाइट कलर आपके लिए बेस्ट हैं।
9. व्हाइट कलर वाली हैवी ड्रेसेस पहनने के बाद आपके लुक में एक अलग ही निखार आता है।
10. व्हाइट कलर कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता, इसलिए ये ऑप्शन आपके लिए हमेशा ही बेस्ट रहता है।

image source:

यह भी पढ़े- साड़ी पहनते वक्त महिलाओं से अक्सर होती है ये 7 गलतियां

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version