Home त्वचा की देखभाल शिशु की मालिश के लिए नारियल का तेल क्यों जरूरी है?

शिशु की मालिश के लिए नारियल का तेल क्यों जरूरी है?

0

नारियल का तेल सेहत एवं सुंदरता के लिए प्रकृति के द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है। जो सभी उम्र वर्ग के लिए लाभदायक होता है, नारियल के तेल का उपयोग खाने के साथ ही शरीर में लगाने के लिए भी किया जाता है। इसके तेल से बच्चों के शरीर की मालिश करने से कई तरह के शारीरिक फायदे देखने को मिलते है। इससे बच्चों का स्वास्थ ठीक होता है। साथ ही बच्चों का शारीरिक विकास भी काफी तेजी से होता है। आज हम बच्चों के लिए नारियल के तेल से मिलने वाले फायदों के बारे बता रहें हैं। तो जानें नारियल के तेल से शरीर में किस तरह के फायदे मिलते है।

baby-body-massage1Image Source:

यह भी पढ़ेः- क्लींजर के तौर पर करें नारियल तेल का उपयोग

1. लॉरिक एसिड
जो महिलाएं गर्भावस्था के समय में नारियल या नारियल के तेल से बने उत्पादों का उपयोग करती है, तो उनके ब्रेस्ट मिल्क में लॉरिक एसिड की मात्रा अत्याधिक बढ़ जाती है। जो बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाती है। इससे बच्चे के शरीर में किसी भी बाहरी इन्फेक्शन का प्रभाव नही पड़ता। बच्चे हमेशा स्वस्थ बने रहते है।

Image Source:

2. बच्चे के पाचनतंत्र को मजबूत बनाए
नारियल के तेल में फाइबर के साथ वसीय गुण पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने के लिए काफी अच्छे होते है, इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसलिए बच्चों को हर रोज एक से आधा चम्मच नारियल के तेल का सेवन अवश्य कराना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक विकास अच्छे से होता है और पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

Image Source:

3. बच्चों की नींद में सहायक
नारियल के तेल से बच्चे की मालिश रोज करने से उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास तीव्र गति से होता है। साथ ही उनकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इससे शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आती है, मांसपेशियों को आराम मिलने से बच्चे काफी अच्छी तरह से भी सोते है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- क्रीम से बेहतर है नारियल का तेल

4. त्वचा संबंधी समस्याओं के निदान में सहायक
नारियल के तेल से नवजात शिशु की मालिश रोज करने से उनकी त्वचा काफी अच्छी हो जाती है। त्वचा में निखार आता है एंव नमी बनी रहती है। इसके अलावा बाहरी संक्रमण का असर त्वचा पर ना होने से त्वचा सुरक्षित रहती है।

Image Source:

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना
नारियल के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरियल जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर को बाहरी इन्फेक्शन से लड़ने में सहायता करते है। इसका सेवन रोज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसलिए बच्चे की नारियल तेल से मालिश करना और उसे ये खाने में देना दोनों ही फायदेमंद होता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः-सेंसीटिव स्किन को सुरक्षित रखे कोकोनट मिल्क का बॉडी वॉश

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version