Home घरेलू नुस्खे इन घरेलू उपायों को अपनाकर करें दांतों का पीलापन दूर

इन घरेलू उपायों को अपनाकर करें दांतों का पीलापन दूर

0

चमकते और सफेद दांत किसी की भी पर्सनेलिटी में निखार लाते हैं। अक्सर कई लोग अपने पीले दांतों की वजह से लोगों के सामने हंसने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। आपको बता दें कि दांतों का पीलापन सिगरेट तंबाकू, ठीक से सफाई न करने के कारण, बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करना इत्यादि की वजह से होता हैं। इससे दांत कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में आप अपने दांतों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें – दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं होममेड टूथपेस्ट

1. बेकिंग सोडा (Baking Soda) –

यह दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा तरीका हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप रोज ब्रश करते वक्त अपने टूथपेस्ट में थोड़ा – सा बेकिंग पाउडर डालें और फिर ब्रश करें। इससे दांत सफेद दिखेंगे।

Baking Sodaimage source:

2. नींबू (Lemon) –

आपको बता दें कि नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए फायदेमंद हैं। इसके लिए आप पीले दांतों पर नींबू के छिलके को रगड़ सकती हैं या नींबू के साथ नमक मिलाकर भी दांतों की मसाज कर सकती हैं। ऐसा दो हफ्तों तक करने से दांत मजबूत और स्वस्थ बनेंगे।

image source:

यह भी पढ़ें – दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

3. नमक (Salt) –

यह दांतों की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जिससे दांतों का सफेद रंग बना रहता हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप प्रतिदिन इसे टूथपेस्ट की तरह दांतों की सफाई कर सकती हैं।

image source:

4. सेब (Apple) –

अपने आहार में इसे शामिल करने से दांत चमकदार बन सकते हैं इसलिए रोजाना एक या दो सेब चबा – चबा कर जरूर खाएं। इसके अलावा आप खीरा और गाजर का भी सेवन कर सकती हैं जो दांतों के पीलेपन को दूर कर उन्हें मजबूत बनाते हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – दांतों के पीले होने के पीछे यह हैं कारण

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version