Home स्वास्थ्य फिटनेस स्लिम बॉडी पाने के लिए घंटों पसीना बहाने के बजाय करें इस...

स्लिम बॉडी पाने के लिए घंटों पसीना बहाने के बजाय करें इस तरह वर्कआउट

0

 

अपनी बॉडी को फिट एवं एक्टिव रखने के लिए सही वर्क आउट करने की जरूरत होती हैं। इससे आप स्लिम-ट्रिम और स्मार्ट दिखती हैं। इसके अलावा आपके चेहरे पर ग्लो भी आता हैं। वर्कआउट करने से आप दिनभर चुस्त-दुरुस्त रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए लोग नियमित कसरत और उचित आहार लेते हैं, पर आपको यह जानना जरुरी हैं कि फिट बॉडी पाने के लिए घंटों व्यायाम करने की जरूरत नहीं हैं। बस, कुछ देर का सही वर्क आउट कर भी आप फिट बॉडी पा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वर्क आउट के बारे में…

यह भी पढ़ें – अच्छी सेहत के साथ ही बॉडी को शेप देने के लिए अपनाएं ये तरीके

1. हॉट योगा (Try out hot yoga)-

हॉट योग अपने नाम के अनुसार ही हैं, इसे 40 डिग्री के तापमान पर किया जाता हैं। इसमें 60 % नमी होती हैं। जिसमें 26 आसन करने होते हैं। इनको सही तरह से करने के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता होती हैं। इस योगा को करने से करीब 500 कैलोरी बर्न होती हैं और मन को शांति भी मिलती हैं, जिससे आप अपने आप को फिट महसूस करती हैं।

Try out hot yogaImage Source: 

2. हिट (HIIT) आजमाएं (Go for HIIT)-

इसको करने में शरीर की पूरी ताकत की जरूरत होती है। यह कसरत की शरीर कार्यक्षमता को बढ़ाती है। इसमें व्यायाम को कम तीव्रता से शुरू किया जाता हैं और बाद में उसकी गति को उच्च तीव्रता के स्तर पर ले जाना होता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – त्वचा में निखार लाने के लिए घर पर ही बनाएं यह बॉडी स्क्रब

3. डांस करने से कैलोरी बर्न होती हैं (Dance your calories away)-

वैसे डांस तो एक मजेदार गतिविधि हैं, पर इसके नियमित अभ्यास से हम एक घंटे में करीब 500 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। जिससे आप फिट नजर आती हैं, इसके लिए आप एरोबिक्स या जुम्बा क्लासेस भी ज्वाइन कर सकती हैं। इस शैली को अपनाने से आपका वजन भी तेजी से कम होता हैं।

Image Source: 

4. कार्डिओ–बॉक्सिंग (Cardio- boxing)-

अपनी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान के लिए आप कार्डिओ बॉक्सिंग वाली वर्क आउट कर सकती हैं। इससे आपका हार्ट मजबूत बनता हैं और शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक रहता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – खूबसूरत त्वचा और फिट बॉडी पाने के लिए अपनाएं दालचीनी और शहद

5. पावर रन (Power run)-

दौड़ने से भी शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती हैं, इसलिए दौड़ने की एक्सरसाइज को कम नहीं समझना चाहिए, जब आप अधिक तीव्रता से दौड़ती हैं, तो इसके परिणाम आपको जल्द ही मिलते हैं।

Image Source: 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version