Home स्वास्थ्य वेट मैनेजमेंट यदि आप वजन को कम करना चाहती है, तो जानें इन 4...

यदि आप वजन को कम करना चाहती है, तो जानें इन 4 जादुई डांस फॉर्म को..

0

इस बात को तो आपने कई बार सुना होगा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डांस सबसे अच्छा व्यायाम है। इस बात को शत प्रतिशत साबित कर दिखाया है एक शोध नें, जो मानते है कि डांस करने से बड़ी मात्रा में कैलोरी को घटाया जा सकता है। साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। डांस एक मनोरंजन के साधन के रूप में भले ही उपयोग किया जाता हो, पर इससे शरीर का मानसिक तनाव भी दूर होता है। आज हम आपको बता रहें है कि किस तरह के डांस का उपयोग करके आप अपने वजन को घटा सकती है। जानें डांस की कला के बारे में..

image source:

यह भी पढ़ेः-जुम्बा डांस के फायदे

1. जुम्बा डांस

जुम्बा डांस के बारे में माना जाता है कि इस डांस को करने से आप मात्र 60 मिनट में 400-600 कैलोरी को बर्न कर सकते है। इस शैली का उपयोग करने से पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। साथ ही पेट की मांसपेशियां लचीली बनती है। जिससे पाचनक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। इस डांस को करने से आपका वजन काफी तेजी से घटने लगता है।

image source:

2. मसाला भांगड़ा

पंजाबी ढोल की आवाज सुनते ही लोग इसमें अपने आप थिरकने लगते है। यह डांस अत्यंत जोश के साथ किया जाता है और इसमें पूरे शरीर की कसरत हो जाती है, जब आप पूरे जोश के साथ इस डांस को करती हैं, तो शरीर का प्रत्येक अंग कसरत करने लगता है। इस डांस को करने से 60 मिनट में 500 कैलोरी बर्न होती है।

image source:

3. टैप डांस

टैप डांस एक ऐसा डांस है, जो जूतों की थपथपहाट के साथ किया जाता है। इस डांस को करने के लिए ऊंची एड़ी के जूते का उपयोग किया जाता है। इस डांस को करने से ना केवल शरीर की कैलोरी को जलाता है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे पैरों के जोड़ मजबूत होने के साथ ही स्वस्थ बनते है, इस डांस को करने से आप प्रति घंटे 350 कैलोरी बर्न कर सकती है।

image source:

4. बैले

यह डंस जितना आकर्षक और सुंदर लगता है। उससे कहीं अधिक यह नृत्य का सबसे मुश्किल रूप है। इस डांस को करने के लिए पूरे शरीर को नियंत्रण में रखना होता है। यदि आप अपने पेट को फ्लैट रखना चाहती है, तो बैले डांस इसका सबसे खास उपचार है। इस डांस को करने से आप प्रति घंटे 400 से अधिक कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः-इन 10 तरीको से साइकिलिंग बनाएगी आपकी सेहत

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version