Home विविध फ़ैशन कुछ इन नई तरीकों से पहने डेनिम

कुछ इन नई तरीकों से पहने डेनिम

0

हर किसी के वॉर्डरोब में डेनिम ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आजकल डेनिम सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि हर उम्र का व्यक्ति पहनता है। तो क्यों ना अब डेनिम को अलग तरीके से पहना जाए जो कि स्टाइलिश भी हो। तो चलिए जानते आप किस-किस तरीके से डेनिम को पहन सकते हैं।

हर किसी के वॉर्डरोबImage Source: https://cdn12.lbstatic.nu/

1- अलग रंग के साथ
अगर आप ट्रेंडी हैं तो आप बाजार से अपने पसंदीदा रंग की डेनिम खरीद कर पहन सकती हैं। आजकल रेड और येलो कलर की जींस पहनने से काफी बोल्ड लुक मिलता हैं। लेकिन इसके साथ न्युटरल कलर की टॉप जरुर पहनें।

Image Source: https://www.worldfashionstyles.com/

2- डेनिम के साथ हील्स
डेनिम के साथ हील्स पहनना काफी चलन में हैं जो की आपको सेक्सी लुक देता हैं। लेकिन इसका ज्यादा लुक तब आता है जब जींस की लंबाई एंकिल तक हो, ये आपको अच्छा लुक देता हैं।

Image Source: https://g03.a.alicdn.com/

3- जूतों को करे टक
ये लुक आपको भीड़ से अलग करेगा साथ ही आपको एक बेहतरीन लुक भी देगा। जब आप स्किनी डेनिम पहने तो उसे बूट्स के अंदर दबा लें। इस लुक के साथ आप रात की किसी पार्टी में भी जा सकती हैं।

Image Source: https://countryoutfitter.life/

4- दिलचस्प प्रिंट
ये स्टाइल वो लड़कियां ट्राय कर सकती है जिन्हें अपने ऊपर प्रयोग करना पसंद होता हैं। प्रिंटेड़ जींस आपको प्लेयर का लुक देगा और आप इसे पहन कर आकर्षित भी लगेंगी। आप इसमें पोल्का डॉट्स प्रिंट भी ट्राय कर सकती हैं।

Image Source: https://styleblog.g3fashions.in/

5- ये स्टाइल लगता है कूल एंड सेक्सी
एक अलग लुक के लिए आप अपनी जींस को रोल कर सकते हैं, जो कि बहुत कूल लुक देती हैं। इसे पहन कर आप ट्रेंडी और स्टाइलिश लगती हैं। लेकिन इस लुक के लिए आप स्किनी जींस ही पहने।

Image Source: https://g03.a.alicdn.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version