Home स्वास्थ्य ऊंची एड़ी के सैंडल और जूते पहनने से होती हैं ये परेशानियां,...

ऊंची एड़ी के सैंडल और जूते पहनने से होती हैं ये परेशानियां, जानिए इनके दुष्प्रभाव

0

 

 

बहुत सी लड़कियां व महिलायें ऊंची एड़ी के सैंडल और जूते पहनना बहुत पसंद करती हैं। मगर क्या आप जानती है कि इनके अपने दुष्प्रभाव भी होते हैं। वर्तमान समय में बहुत बड़ी संख्या में महिलायें हड्डियों तथा जोड़ों के दर्द की शिकार हैं। यह परेशानी धीरे धीरे और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें कि ऊंची एड़ी के सैंडल तथा जूते 60 के दशक से चलन में आये थे। आज भी ये बहुत सी लड़कियों तथा महिलाओं की पसंद हैं। इस प्रकार के सैंडल उन लड़कियों तथा महिलाओं लिए बहुत उपयोगी होते हैं जिनकी लंबाई सामान्य से कम होती है पर सामान्य लंबाई वाली महिलायें तथा लड़कियां भी ऊंची एड़ी के सैंडल पहनना खूब पसंद करती हैं। मगर इन्हें निरंतर पहनने से वे कई शारारिक समस्याओं की शिकार हो जाती है। आइये जानते हैं ऊंची सैंडल पहनने के दुष्प्रभाव और हानियों को।

ऊंची एड़ी के सैंडलImage source:

1 – आपको बता दें कि ऊंची एड़ी के सैंडल यदि महिलायें ज्यादा प्रयोग करती हैं तो उनके जोड़ों तथा नितम्बों पर अधिक दबाव पड़ता है जो कि रीढ़ की हड्डी को भी प्रभावित करता है। कई बार महिलाओं की गर्दन की मासपेशियां भी कड़ी हो जाती हैं तथा गर्दन दर्द करने लगती है।

2 – कई बार ऊंची एड़ी के सैंडल या जूते पहनने से आपके पैर के तलवे तथा अंगूठे में दर्द हो सकता है। अतः इस प्रकार के सैंडल का अधिक उपयोग न करें।

Image source:

3 – यदि आप ऊंचे सैंडल का प्रयोग करती हैं तब आपके आर्क पर ज्यादा दवाब पड़ेगा तथा आपको लिगामेंट की कमजोरी से भी जूझना पड़ेगा। इस प्रकार से महिलाओं के गिरने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि आर्क आपको किसी भी झटके को सहने की ऊर्जा देता है।

यह भी पढ़ें – इन टिप्स की मदद से आपकी कम हाइट को मिलेगी हाईट

4 –  ऊंची सैंडल पहनने से पिंडलियों तथा मांसपेशियों में दवाब बढ़ता है। इसी कारण आपकी मासपेशियां भी सामान्य आकार से नहीं बढ़ पाती हैं। आपको जानकारी दे दें कि जैसे ही आप अपनी एड़ी को ऊंचा करने वाले सैंडल पहनती हैं वैसे ही आपकी पिंडलियों में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है।  

Image source:

5 – ज्यादा ऊंचे सैंडल पहनने से आपके पैर के टखने और अंगूठे पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस प्रकार की स्थिति यदि लगातार बनी रहे तो आपके पैर में मोच आने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रकार के सैंडल पहनने से आपके पैर के अग्रभाग में रक्त का सही संचार नहीं हो पाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version