Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल प्रतिदिन दो केले का सेवन करने से होने वाले लाभ

प्रतिदिन दो केले का सेवन करने से होने वाले लाभ

0

आज के समय सभी की दिनचर्या भागदौड़ वाली हो चुकी है। जिसमें किसी के पास भी परिवार के साथ बैठकर बात करने का समय नहीं बचा है। परिवार के साथ-साथ घर की महिलाएं भी घर की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए घर से बाहर जाती है। जिससे सभी भाग दौड़ के बीच उन्हें अपने स्वास्थ का ध्यान ही नहीं रहता। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको आपके स्वास्थ की उचित देखभाल के उपाय बता रहें हैं। जिससे आप अपने साथ घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ को ठीक रख सकती है।

दुनिया के हर कोनों में पाया जाने वाला केला शरीर के सभी प्रकार के रोगों के लिए रामबाण है। दैनिक जीवन में इसका उपयोग रोज करने से शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे पावर बार के नाम से जाना जाता है।

1. उच्च फाइबर
केले में काफी मात्रा में फाइबर होता हैं। जो आपकी पाचन क्रिया में सहायक होता है। जिससे कब्ज के साथ पेट संबंधी विकार दूर होते है। यह शरीर में फाइबर की सही मात्रा बनाए रखकर आपके शरीर में अनावश्यक थकान को दूर कर ताजगी प्रदान करता है।

Bananas1Image Source:

2. ऊर्जा स्तर को बढ़ा देता
शरीर में कमजोरी होने से महिलाओं को हर समय सुस्ती और आलस बना रहता है। इस शिकायत को दूर करने के लिए प्रतिदिन 2 केले का सेवन करने से शरीर की थकान और सुस्ती दूर होती है और ऊर्जा का विकास होता है।

Image Source:

3. स्वस्थ दिल
केले में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित होता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों के खतरे की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।

Image Source:

4. बच्चे के जन्म में सहायक
गर्भवती महिलाओं को केले का सेवन रोज करना चाहिए। इससे महिलाओं को आयरन की मात्रा भरपूर मिलती है और खून की कमी दूर होती है। इसलिए आपको एक दिन में दो केले जरूर खाने चाहिए। केले में फोलिक एसिड की मात्रा होने से बच्चे के जन्म के समय परेशानी नहीं होती। स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है।

Image Source:

5. ऊर्जा का बिजलीघर है केला
केले में विटामिन और खनिज लवण के अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, जैसे आवश्यक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जिस कारण ऊर्जा का बिजलीघर भी कहा जाता है। यह शरीर के वजन को कम व फिट रखने में सहायक होता है।

Image Source:

6. खून की कमी को दूर करने में सहायक
रक्ताल्पता जैसे लक्षण शरीर में खून की कमी के कारण होते है और महिलाओं में इस प्रकार की समस्या का आना एक आम बात है। केले का सेवन रोज करने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर होती है। वहीं शरीर स्वस्थ बना रहता है। जिससे शरीर में कमजोरी नहीं आ पाती।

Image Source:

7. रक्त परिसंचरण को नियंत्रित करता है
अक्सर 40 वर्ष की आयु पार करने के बाद महिलाओं के रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने लगता है। प्रतिदिन दो केले खाने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है। ये आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद साबित होता है।

Image Source:

8. मानसिक शक्ति को बढ़ाना
दो केले का सेवन प्रतिदिन करने से आपकी मेमोरी तेज होती है इसके अलावा यह एकाग्रता की शक्ति को बढ़ा देता है। इसलिए अपने आहार में केले का सेवन आपको रोज करना चाहिए।

केले का सेवन सुबह के समय करना ही अच्छा होता है और केले का सेवन करने के तुरंत बाद पानी ना पीये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version