Home विविध रसोई से मीठे में बच्चों को दें व्हाइट चॉकलेट ओरियो ट्रफल

मीठे में बच्चों को दें व्हाइट चॉकलेट ओरियो ट्रफल

0

बच्चों को मीठा खाने का शौक होता है। उन्हें हर बार मीठे में कुछ अलग-अलग डिश खाना बहुत ही अच्छा लगता है। आप चाहें तो ऐसे में घर पर ही स्वादिष्ट व्हाइट ओरियो ट्रफल बना सकती हैं। व्हाइट ओरियो ट्रफल बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से इसे कुछ ही देर में बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि व्हाइट ओरियो ट्रफल को आप किस तरह से बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः तरबूज का ये ड्रिंक आपको गर्मी से देगा तुरंत राहत

व्हाइट ओरियो ट्रफल बनाने के लिए सामग्री-
ओरियो कुकीज – 30
व्हाइट चॉकलेट – 2 कप
चीज – 1 ¼

यह भी पढ़ेः बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी व्हाइट चॉकलेट पेपरमिंट फज

व्हाइट ओरियो ट्रफल बनाने की विधि-

1 व्हाइट ओरियो ट्रफल बनाने के लिए आप सबसे पहले ओरियो कुकीज को एक बाउल में डाल लें।
2 अब इन कुकीज को अच्छी तरह से पीस लें।
3 इसमें अब चीज मिला लें।
4 इस मिश्रण की मदद से आप कुछ बॉल्स बना लें।
5 इसके बाद इन बॉल्स को आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख लें।

यह भी पढ़ेः एगलेस टूटी फ्रूटी केक बनाने की विधि करें नोट

 

6 इसके बाद बाउल में व्हाइट चॉकलेट डालकर इसे माइक्रोवेव में रख दें।
7 जब यह अच्छी तरह से पिघल जाएं तो आप इसे बाहर निकाल लें।
8 अब इन बॉल्स के ऊपर कोटिंग करें।
9 इन बॉल्स के ऊपर अब आप बिस्कुट के चुरे को डाल लें।
10 इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
11 व्हाइट ओरियो ट्रफल बनकर तैयार है, आप इसका सेवन अब अपने बच्चों को करवा सकती हैं।

White chocolate truffle dessert recipeimage source:

यह भी पढ़ेः काजू पिस्ता बर्फी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version