Home विविध रिलेशनशिप टिप्स आखिर शादी के बाद हनीमून पर जाने को क्यों उत्सुक रहते हैं...

आखिर शादी के बाद हनीमून पर जाने को क्यों उत्सुक रहते हैं कपल्स  

0

अक्सर देखने में आता है शादी के तुरंत बाद नए नवेले जोड़े हनीमून के लिए निकल जाते है। यह चलन कोई नया नही है बल्कि काफी पहले से शादी शुदा जोड़े कुछ समय सबसे अलग बिताने के लिए घर से दूर किसी हिल स्टेशन पर जाकर बिताते है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इसके प्रति लोगों के बीच क्रेज थोड़ा ज्यादा बढ़ गया है। मगर क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा क्यो किया जाता है। आखिर शादी के तुरंत बाद दंपति हनीमून पर क्यों जाते है। दरअसल इसके पीछे कई अलग अलग कारण है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।

आपसी समझ को बढ़ाने के लिए

आपसी समझ को बढ़ाने के लिएImage source:

वाले जोड़े को एक दूसरे को ज्यादा समझने का मौका नही मिलता और आप तो जानते ही है कि पति पत्नी के बीच आपसी समझ होना कितनी जरुरी होती है, इसलिए हनीमून पर जाने की एक वजह यह भी होती है कि दोनो लोग सबसे अलग थोड़ा समय आपस में बिता सके। इससे दोनों के एक दूसरे से खुल के बातचीत कर आपसी विश्वास कायम कर पाते है। क्योंकि कई बार इसके अभाव के कारण आपके आपसी रिश्तों में तनाव पैदा हो जाता है।  

शादी के शुरुआती समय को दिलचस्प बनाना

Image source:

शादी के बाद का समय किसी भी जोड़े के लिए काफी खास रहता है और यही ऐसा समय होता जिसमें बनने वाली प्यारी यादें उम्र भर हमारे साथ रहती है। इसलिए अक्सर यह समय हर जोड़ा सबसे अलग सिर्फ अपने साथी के साथ बिताना पसन्द करता है। यह एक बड़ी वजह है कि शादी शुदा दंपति हनीमून पर जाते है।

मौज-मस्ती करना

Image source:

शादी के समय अधिकतर जोड़ो की उम्र युवा होती है। ऐसे में दोनो के मन में यह ख्याल होता है कि शादी के बाद उन्हें अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती करनी चाहिए। इस वजह से कई जोड़े ऐसे स्थानों पर हनीमून के लिए जाते है जहां वह अलग अलग रोमांच भरे काम कर सके। यह भी एक कारण है कि जोड़े शादी के बाद का शुरुआती समय कहीं बाहर काटते है।

साथी का भरपूर साथ पाने के लिए

Image source:

शादी के बाद ज्यादातर लड़कियों को लड़के के परिवार के साथ ही रहना पड़ता है। मगर देखने में आया है कि शादी के बाद लड़कियां अपना ज्यादा समय सिर्फ अपने पति के साथ ही बिताना पसंद करती है लेकिन परिवार के कारण कई बार उनकी यह इच्छा अधूरी रह जाती है। ऐसे में हनीमून के ऐसी आप्शन है जिसके जरिए वह कुछ समय तो अपने पति के साथ बिता पाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version