Home विविध रिलेशनशिप टिप्स तो इसलिए लड़कियों से गहरी दोस्ती करने से हिचकते हैं लड़के !

तो इसलिए लड़कियों से गहरी दोस्ती करने से हिचकते हैं लड़के !

0

लड़के हर किसी से दोस्ती कर लेते हैं। दोस्तों को चुनने के नाम पर लड़के ज्यादा चूज़ी नहीं होते हैं। दोस्तों के साथ लड़के हों या लड़कियां खुद को फ्री महसूस करते हैं। दोस्तों के साथ हमेशा से ही अच्छा लगता है। दोस्तों के साथ आप हर तरह की बात को खुलकर कर सकते हैं। साथ ही दोस्त ही हमारे अच्छे और बुरे हर समय में हमारे साथ रहते हैं। दोस्ती के रिश्ते में किसी भी प्रकार की कोई फॉरमेलिटी की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन लड़के अपने बेस्ट फ्रेंड में लड़कियों को नहीं चुनते हैं। इसकी वजह भी है। आज हम आपको उन्हीं वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं,, जिनकी वजह से लड़के लड़कियों को नहीं बनाते बेस्ट फ्रेंड।

1. नहीं पसंद आती ओवर एक्टिंग
अक्सर लड़कों का मानना होता है कि लड़कियों को दिखावे की आदत होती है। लड़कियां कपड़ों और अपने लुक को लेकर दिखावा करती हैं। लड़कियों की इस आदत से लड़के बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। अगर लड़का उसका बेस्ट फ्रेंड नहीं होता है तो उसको लड़कियों की बातों को झेलना पड़ता है।

Why do boys think twice before befriending girls1Image Source: businessinsider

2. जिम्मेदारी से लगता है डर
अगर लड़का किसी लड़की का दोस्त होता है तो उसको उस लड़की की ज्यादा केयर करनी होती है। लड़की के साथ किसी भी पार्टी में जाने पर उसके साथ पूरी जिम्मेदारी से रहना पड़ता है। साथ ही उनका ख्याल भी रखना पड़ता है।

Image Source: salon

3. बातों से हो जाते हैं परेशान
लड़कियों की बातें लड़कों को परेशान करती हैं। कई बार लड़कियां ऐसी बातें कर जाती हैं जो बेतुकी होती हैं। जिसे सुनकर लड़के परेशान होने लगते हैं।

Image Source: thatscoop

4. नहीं हो पाती खुल कर मस्ती
लड़के जो मस्ती एक लड़के के साथ करते हैं, उतनी मस्ती एक लड़कियों के साथ नहीं कर पाते हैं। साथ ही वह लड़कियों के साथ खुल कर भी बात नहीं कर पाते हैं। इस कारण भी वह लड़कियों को बेस्ट फ्रेंड नहीं बनाते।

Image Source: wordpress

5. रहना पड़ता है तहजीब में
लड़के लड़कियों के साथ हर चीज करने में हिचकिचाते हैं। लड़कियों के साथ खाने पीने में भी हिचकिचाते हैं। लड़कों के साथ वह किसी भी तरह से रहते हैं, लेकिन लड़कियों के साथ उनको ज्यादा तहजीब से रहना पड़ता है।

Image Source: pinimg

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version