Home स्वास्थ्य वेट मैनेजमेंट बेली डांस के अद्भुत फायदे..

बेली डांस के अद्भुत फायदे..

0

बेली डांस एक पाश्चात्य शैली का नृत्य है। नृत्य की इस शैली में शारीरिक कसरत की काफी गुंजाइश होती है। जानकारों का यह भी मानना है कि अगर बेली डांस को नियमित रूप से किया जाए तो इससे शरीर की बनावट के साथ आंतरिक निखार भी आता है। असल में बेली एक्रोबैटिक मूवमेंट्स पर केंद्रित होता है, जो आपके पूरे शरीर को कर्व के साथ फिट एंड फाइन बना कर रखता है। इसी खूबी के कारण बेली डांस पश्चिम की सीमाओं को पार कर भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ है। बॉलीवुड तो मानो इसका दीवाना है। बॉलीवुड में बिजली की तरह थिरकने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हेलन ने इस वेली डांस की शुरूआत की थी। आज भी कई कोरियोग्राफर बेली डांस को फिल्मों में यूज करते हैं। अगर सटीक शब्दों में कहें तो बेली डांस शारीरिक हो या फिर मांनसिक हर किसी के लिए हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

हॉलीवुड की शकीरा ने फिर से बैले की लोकप्रियता को दुनियाभर में बिखेरा है। इस आकर्षक और कामुक नृत्य को किसी भी आकार और किसी भी तरह की महिलाएं कर सकती हैं। जी हां, बेली डांस ने हर किसी के लिए काफी कुछ किया है। यह एक फैब एरोबिक अनुशासित कसरत है और इस डांस को शरीरिक और मांसिक पूर्ण व्यायाम भी माना जा सकता है।

belly-dance-your-way-more-positive-body-imageImage Source: medicaldaily

बैले डांस के शारीरिक फायदे

शरीर के प्रति जागरुकता।
बेली डांस में जिस तरह से शरीर को मूव करते हैं, उससे शरीर झूमता है। इसमें जिस तरह से पेट को ऊपर नीचे मूव कराते हैं, उससे शरीर में लचीलापन आता है। यह तनावभरी लाइफ स्टाइल से आगे जा कर आपको आराम दायक या तनाव मुक्त बनाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह है आपकी सेहत के बारे में आपका शरीर आपको आगाह करता हैं।

शरीर को मजबूत और सुडौल आकार देता है
जी हां मोहतरमा, आप अगर रेग्युलर डांस करती हैं, तो इससे आपकी मसल्स मजबूत होती हैं, जो कि दूसरी एक्टिविटी से ये संभव नहीं है। इससे आप आसानी से शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न कर सकती हो। बैले डांस आपका वजन भी घटाने में सहायक हो सकता है।

Image Source: mediamag

स्टैमिना बढ़ाने में सहायक
बैले डांसिंग आपकी स्टैमिना बढ़ाने में सहायक तो है ही साथ ही आपका धैर्य भी बढ़ता है। इस डांस को गर्भावस्था के दौरान भी किया जा सकता है। इससे पेट की मांसपेशियां लोचपूर्ण होती हैं। जिससे बच्चे का जन्म आसान हो जाता है।

बेली डांस के कई फायदे हैं। यदि इग्जॉटिक डांस और सेंशुअल फ्लेवर्स आपको फिटनेस गेम की तरफ खींचता है तो इसे जरूर करें। बेली डांस ऐसा ही होता है, जिसमें एब्डॉमिनल और लोअर बॉडी के साथ-साथ हाथों का मूवमेंट भी बहुत ज्यादा होता है। यदि बॉडी पॉश्चर या बेडौल शरीर की समस्या आपके रास्ते खड़ी रहती है तो बेली डांस का आइडिया जरूर अपनाइए।

Image Source: ocaprod2

आत्मविश्वास को बढ़ाता है-
डांस आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। हमारे देश में जितने अलग-अलग तरह के डांस हैं, उनकी प्रैक्टिस से शरीर को सेक्स लाइफ के लिए तंदुरुस्त रखा जा सकता है। चाहे बात सालसा की करें, स्ट्रीट जैज या जुम्बा की, ये सारे डांस आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और पेल्विक के हिस्सों को व्यस्त रखता है।

बेहतर वर्कआउट
वर्कआउट करने का मकसद सिर्फ फिट या बेहतर दिखना नहीं, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा है। कई वर्कआउट ऐसे होते हैं, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में आपकी मदद करते हैं। ऐसे वर्कआउट उन मसल्स को मजबूत बनाते हैं, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनातें हैं। इससे मसल्स की मजबूती के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी और स्टैमिना भी बढ़ता है, जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है। इसलिए, हम यहां लेकर आए हैं कुछ ऐसे वर्कआउट के तरीके जो सेक्स लाइफ में आपके काम आएंगे

Image Source: foxnews

घातक रोगों से झुटकारा-
नृत्य का अभ्यास करने से हृदय को सबसे अधिक लाभ होता है। इससे हृदय को रोग मुक्त किया जा सकता है। क्योंकि इस नृत्य को करने से शारीरिक श्रम होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन संतुलित होता है और नृत्य करने से शरीर की चर्बी कम होती है। चेहरे के हाव-भाव में निखार आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

पाचन क्रिया में सहायक-
नृत्य से शरीर के सभी अंगों का उचित विकास होता है। शरीर कोमल ओर लचीला बनता है। कमर दर्द जैसी विकृतियां स्वयं नष्ट होती हैं। पाचन क्रिया तीव्र होती है और भूख अधिक लगती है। शरीर की शक्ति व स्फूर्ति बढ़ती है।

तनाव से झुटकारा दिलाता है-
बेली डांस का अभ्यास करने से मानसिक तनाव व अवसाद की परिस्थिति का निवारण होता है।

सहनशक्ति को बढ़ाता है-
बेली डांस में कई तरह के अलग-अलग मूवमेंट पेट के द्वारा किए जाते है। जिससे आगे की ओर झुकते हुए शारीरिक श्रम अधिक होता है। इस अभ्यास से शरीर की मांसपेसियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। शरीर के पोस्चर में लाभ होता है।

बेली डांस एक शारीरिक व्यायाम है। आज से बहुत समय पहले तक लोग इस डांस के बारे में कम ही जानते थे, लेकिन आज यह भारत में ही नही देश-विदेश में भी अपनी अलग पहचान बटोर रहा है। बस फर्क इतना है कि कला तो एक है पर इसके परिधान बदल गए हैं। इसके करने से फायदे इतने हैं कि आप घर बैठे ही इसे कर के अपने बैडोल शरीर को सही बना सकती हैं। डांस करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने के सिवाय नितम्भ, जाघं और पेट की भी चर्बी कम होती है। हमने इस डांस के फायदे तो बता दिए अब आप के ऊपर निर्भर करता है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप इस डांस का कितना फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए इस डांस से मनोरजंन के साथ ही इससे होने बाले फायदों का लुफ्त उठाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version