Home विविध फ़ैशन अपनी शादी में लाल के बजाय यें ट्रेंडी कलर भी कर सकती...

अपनी शादी में लाल के बजाय यें ट्रेंडी कलर भी कर सकती हैं ट्राई

0

शादि हर लड़की के जीवन का सबसे अहम लम्हा होता है। जिसको यादगार बनाने के लिए उसकी कोशिश रहती है कि शादी में उसकी खूबसूरती सबसे अलग और आकर्षक दिखे। इसी के चलते वह अच्छे से अच्छा मेकअप करवाती है। मगर एक दुल्हन की खूबसूरती को सिर्फ उसका मेकअप ही नही बढ़ाता बल्कि उनके द्वारा पहनी जाने वाली ड्रेस भी बड़ी अहम रहती है। जैसा कि आप जानती हैं कि आजकल शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर आप या आपके घर में कोई शादी आ रही है तो अपनी शादी के जोड़े के लिए हमारे बताए ये ट्रेंडी कलर ट्राई कर सकती है। वैसे तो हम जानते हैं कि लाल रंग भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी के जोड़े के लिए पहली पसंद माना जाता है, मगर आप चाहे तो इस ट्रेंडी कलर को भी ट्राई कर सकती हैं, यकीन मानिए ये रंग आपको एक अलग ही लुक देंगे।

1- मिडनाइट ब्लू

मिडनाइट ब्लूImage source:

मिडनाइट ब्लू एक रॉयल कलर है जिसे आप अपनी शादी के ड्रेस के लिए चुन सकती हैं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप इसके गोल्ड कलर या फिर सिल्वर का कुछ काम्बिनेशन ट्राई कर सकती है। लाल रंग से अलग मिडनाइट ब्लू कलर आपकी खूबसूरती चार चांद लगा देगा।

2- गोल्डन कलर

Image source:

गोल्डन कलर की बात करें तो यह रंग हमेशा से दुल्हन के गहनों में ही देखने को मिलता है। मगर आप एक सही टोन के गोल्ड कलर का चुनाव अपनी ड्रेस के लिए करती हैं तो इससे आपको एक राजसी लुक मिलेगा। अगर आपका कोम्पलैक्शन गोरा है तो आपको इस रंग को जरुर ट्राई करना चाहिए। यकिन मानिए ये आपकी खूबसूरती को कई गुना बड़ा देगा।

3- गुलाबी कलर

Image source:

गुलाबी रंग किस लड़की को नही भाता। यह ऐसा रंग है जो किसी भी मौके के लिए लड़कियों की पहली पसंद रहता है। आप चाहे तो अपनी शादी के दिन पिंक नियान शेड या फिर पेस्टल शेड ट्राई कर सकती है। इसके साथ आप सिल्वर रंग की ज्वेलरी पहन सकती है। यह आपकी पिंक ड्रेस के साथ बेहद आकर्षक दिखेगी। लाल रंग के मुकाबले गुलाबी रंग की ड्रेस में आप ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

4- लाल रंग

Image source:

इस रंग की तो क्या ही बात करें। यह रंग तो शादी की पहचान है, इसलिए यह कभी ट्रेंड से बाहर नही जा सकता है। यह एक ऐसा रंग है, जो सदाबहार है। अगर आपक शादी की ड्रेस के कलर को कुछ भी फैसला नही ले पा रही हैं तो आपको लाल रंग की ड्रेस पहन लेनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version