Home विविध फ़ैशन आईब्रो के शेप में छिपे हैं आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े कई राज!

आईब्रो के शेप में छिपे हैं आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े कई राज!

0

आपने सुना होगा कि आंखें इंसान की आत्मा का झरोखा होती हैं। जिसके चलते अगर आईब्रो को चेहरे का फ्रेम कहें तो गलत नहीं होगा। इसकी सही शेप ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं, साथ ही ये आपके बारे में भी काफी कुछ कह जाती है। आपके नैन नक्श को उभारने में इसका काफी अहम योगदान होता है। शायद यही वजह है कि लड़किया अपनी आईब्रो के शेप पर काफी ज्यादा ध्यान देती हैं। सब लड़कियों को अलग-अलग शेप की आईब्रो पसंद होती हैं, लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की आखिर ऐसा क्यों है। नहीं ना, तो जान लीजिए कि आपकी पर्सेनेलिटी से जुड़े कई राज खोल देती है आपकी आईब्रो की शेप। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Your shapes of eyebrows define your personality1Image Source: amerikanki

हाई आर्च आईब्रोज़–  ऐसी आईब्रो वाली लड़कियां जिज्ञासू प्रवृत्ति की होती हैं, जो अपने आस-पास की सुंदरता को भी काफी बारीकी से परखती हैं। उनकी एकदम पारखी नजर होती है। जिससे वह काफी स्पेशल बन जाती हैं। उनकी हाजिर जवाबी का तो खैर जवाब है ही नहीं, लेकिन इनको चीजों के बार में काफी ज्यादा जानने का शौक होता है। साथ ही ये अपने प्यार का इजाहर भी जल्दी नहीं करती।

Image Source: gotoanju

मीडियम आर्च आईब्रोज़–  जिनकी ऐसी आईब्रो होती है वह लड़कियां एकदम शांत मिजाज तो होती ही हैं। साथ ही उनके दोस्त भी इसी तरह के बहुत अच्छे होते हैं। वैसे इस तरह के इंसान एकदम मजेदार और दिलचस्प किस्म के होते हैं। जिन्हें एडवेंचर काफी ज्यादा पसंद होता है। दिल से तो ये इंसान एकदम निडर रहते हैं, लेकिन प्यार के मामले में थोड़े स्लो होते हैं।

Image Source: lazysquirrel

स्ट्रेट ऐंगल आईब्रोज़ – ऐसी आईब्रो वाली लड़कियों में आत्मविश्वास कूट-कूट के भरा होता है। ये स्वभाव से तो मजाकिया होती हैं, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी काफी खुश रखती हैं। अगर ये कहा जाए कि  इनकी नीयत एकदम साफ और वफादार होती है तो गलत नहीं होगा।

Image Source: entertainmentcorner

स्ट्रेट कर्व आईब्रोज़ – जिन लड़कियों की ऐसी आईब्रो होती है वो जिंदादिल होने के साथ-साथ बहुत प्यारी भी होती है। ये ना तो ज्यादा तनाव में रहना पसंद करती है और ना किसी तरह की बातों को दिल से लगाकर रखती हैं। साथ ही भरोसमंद होने के साथ-साथ काम को लेकर इनमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है।

Image Source: contactphonenumberaddress

सीधी आईब्रोज़ –  इस तरह की आईब्रो वाली लड़कियों का जिंदगी के प्रति रवैया काफी पॉजीटिव होता है। ये इतनी ज्यादा उत्साही होती हैं कि प्यार के मामले में भी सबसे जल्दी इजहार करने से भी नहीं हिचकती। वहीं ये लोगों को बाहरी खूबसूरती देखकर ही जज कर लेती हैं। साथ ही काम के मामले में भी काफी मेहनती होती हैं।

Image Source: widehdwallpapers

स्लाइट ऐंगल आईब्रोज़ –  इस तरह की आईब्रो वाली लड़कियां वैसे तो काफी हंसमुख और मजाकिया किस्म की होती हैं। जिसके चलते लोग इनसे दोस्ती करना ज्यादा ही पसंद करते हैं, लेकिन प्यार के मामले में ये थोड़ा संभलकर ही कोई स्टेप उठाती हैं। अन्य मामलों में एकदम बिंदास और निडर होकर रहती हैं।

Image Source: santabanta

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version