Home मेकअप कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है ये 10 शानदार लिप शेड्स

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है ये 10 शानदार लिप शेड्स

0

 इस सीजन में आप कुछ लिप शेड्स का इस्तेमाल करके रॉक कर सकती हैं। आप अपने फेवरेट लिपस्टिक शेड को आसानी से कैरी कर सकती हैं और इसके लिए आपको अपनी जेब को ज्यादा खाली करने की जरूरत नहीं होगी।

अगर आप भी कॉलेज गोइंग गर्ल हैं और आपको फैशनेबल रहना काफी पसंद है, तो ऐसे में आप अक्सर कुछ नया ट्राई करती रहती होंगी। लेकिन क्या आप अपने लिप्स का इस दौरान ख्याल रखती हैं? शायद नहीं, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहें हैं जिससे आपका लुक बोल्ड और ब्यूटीफुल हो सकता है।

यह भी पढ़ेः कॉलेज गर्ल्स के लिए 11 कमाल की ब्यूटी टिप्स

एक लड़की कभी भी अपने मेकअप और ड्रेसिस से बोर नहीं होती है, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स का चयन करना होगा जिनका इस्तेमाल करने से आपकी जेब को भी ज्यादा प्रभाव नहीं पड़े।

1. मैबलिन कलर शो मैट इन लाइवली वॉयलेट

image source:

आप इस लिप शेड के साथ अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। यह वॉयलेट शेड आपके लुक को पूरी तरह से बदल देता है। इसकी कीमत भी इतनी है कि आप आसानी से इसे खरीद सकती हैं।
कीमत : 274 रुपए

2. इनग्लॉट फ्रीडम सिस्टम स्कवायर लिपस्टिक

image source:

हर लड़की को अपने मेकअप किट में रेड कलर का शेड काफी पसंद आता है। आप इस शेड के साथ अपने लुक को सेक्सी बना सकती हैं। यह लिप शेड काफी क्रीमी होता है। इसमें विटामिन ई होता है जो कि हमारे लिप्स को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है।
कीमत : 450 रुपए

यह भी पढ़ेः जैकलीन से सीखकर आप भी बन सकती है कॉलेज फेस्ट की जान

3. मेकअप रिवोलूशन इन स्कैनडलउस क्राइम

image source:

अगर आप अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट का प्लान बना रहीं हैं तो ऐसे में आप इस शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस शेड से आपका लुक और आत्मविश्वास काफी बढ़ा देगा।
कीमत : 283

4. नायका मैट इन टॉप थ्रिल

इस न्यूड शेड के साथ आप अपने होठों पर क्रीमी सॉफ्ट टैक्चर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस लिप शेड का इस्तेमाल करके आप अपने पाउट को और भी सुंदर बना सकती हैं।
कीमत : 399 रुपए

यह भी पढ़ेः ये टिप्स आपको कॉलेज में बनाएंगे स्टाइलिश

5. मैबलिन कलर शो इन क्रशड कैंडी

iamge source:

अगर आप भी मस्ती करना चाहती हैं और आप फ्लर्टी भी हैं, तो ऐसे में आप इस लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिपस्टिक केवल आपके लिए ही बनाई गई है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने दोस्तों के साथ पूरे दिन घुम सकती हैं।
कीमत : 254 रुपए

6. नोट रिच कलर इन कैंडी न्यूड

image source:

आप न्यूड शेड्स की लिपस्टिक को अपनी किसी भी तरह के कपड़े के साथ मैच कर सकते हैं। यह लिप शेड आपके लिए ही बनाया गया है। इसमें एक गुलाबी रंग का शेड भी होता है, जो कि आपके लुक को बदल देता है।

7. ओरिफ्लेम प्योर कलर इंटेंस इन डार्लिंग बैरी

image source:

आप इस लिप कलर का इस्तेमाल करके बोल्ड और स्टनिंग लुक पा सकती हैं। इससे आप कॉलेज में एंट्री करते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं।
कीमत : 149 रुपए

यह भी पढ़ेः इन 8 वार्डरोब क्लेकशन से शुरु करें अपनी कॉलेज लाइफ

8. लक्मे 9 टू 5 मैट लिप केयर इन कॉफी कमांड

image source:

यह लिप कलर ना ही न्यूड होता है और ना ही यह ज्यादा ब्राइट होता है। यह लिपस्टिक आपके होठों पर लंबे समय के लिए टिकी रहती है और आपको स्मूथ लुक देने में मदद करती है।
कीमत : 439 रुपए

9. मैबलिन कलर सेंसेशनल वेल्वेट मैट इन विविड रोज

image source:

एक पर्फेक्ट लुक पाने के लिए आप मैबलिन कलर सेंसेशनल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह काफी लाइट और स्मूथ होती है जो कि आपके लिप्स स्मूथ लुक देती है।
कीमत : 404 रुपए

10. कलरबार वेल्वेट इन हॉट हॉट हॉट

image source:

हॉट लुक के लिए आप इस रेड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करके आप अपने लिप्स को लंबे समय तक आसानी से हाइड्रेट कर सकती हैं।
कीमत : 324 रुपए

यह भी पढ़ेः लिपस्टिक को लगाने और लंबे समय तक होठों पर सही रखने के कुछ खास टिप्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version