Home मेकअप आपकी शादी के लिए 6 खूबसूरत वरमाला डिजाइन

आपकी शादी के लिए 6 खूबसूरत वरमाला डिजाइन

0

अब तक आपने वर-वधू को अपनी शादी की यादों को खास बनाए रखने के लिए अपनी पसंद के आउटफिट, ज्वैलरी और अब तो समारोह की जगह तक का प्लान करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी अपने वरमाला की डिजाइन के बारे में कभी सोचा है। यदि नहीं, तो, आपको इसके बारे में सोचना चाहिये। क्योकि ये आपकी शादी में होने वाली एक प्रमुख रस्म का हिस्सा होता है। सुंदर डिजाइन की वरमाला आपकी पर्सनालिटी में और भी अधिक निखार लाने का काम करती है| तो आज हम अपने आर्टिकल में लेकर आये है रंग-बिरंगे कलर व डिजाइन से बनी वरमाला जो आपको बनायेगी हर किसी से सबसे खास….

1. गुलाब के फूलों से तैयार की गई वरमाला

लवली गुलाब

गुलाब के फूल किसे पसंद नही आते। ये आपके चेहरे के साथ आपकी शादी को भी चार चांद लगा देने का काम करते है। तो आज ही अपनी शादी की वरमाला में इन खूबसूरत फूलों को भी शामिल करें। इसे बनाने के लिये आप पूरे गुलाब से बनी माला बना सकते है या फिर इसमे विपरीत रंग के फूलों को भी साथ चुन सकते हैं।

2. सबसे अच्छी सबसे हल्की

यदि आप अपनी शादी में भारी वरमाला नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप असानी से बनने वाली सबसे हल्की वरमाला का भी चुनाव कर सकते है। जो दिखने में काफी सुंदर लगती है। जिसमें आपका लुक और अधिक निखर कर बाहर आता है।

3. मोती से बनी

मोती से बनी वरमाला उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो सादगी के साथ एक क्लासिक लुक का चयन करना पसंद करते हैं।

4. शाही टच

आप सोच रहे होंगे कि इस वरमाला में ऐसा क्या खास है? तो हम आपको बता दें। शाही अंदाज से बनी इस वरमाला भले ही रिबन से बनी है लेकिन सका लुक शाही अंदाज से मिलता है।

5. पत्तियों और रंगबिरंगे फूलों से बनी

पत्तियों और रंगबिरंगे फूलों से बनी वरमाला काफी आकर्षक और सुदर दिखती है। इसलिए, यदि आप भी अपनी शादी में वरमाला का चयन करना चाहते है तो इस एक विकल्प को अवश्य चुनें।

6. ब्लॉक तकनीक डिजाइन

यदि आप वरमाला में सामान्य डिजाइन और बेरंग रंगों से ऊब चुके हैं तो आप इस का विकल्प चुन सकते हैं। आप अपने वरमाला में ब्लॉक तकनीक डिजाइन का उपयोग कर सकते हैं या इसमें आप विभिन्न रंगों को जोड़कर एक अच्छा चयन कर सकते है।

तो, ये आपकी शादी के लिए कुछ वर्मला डिजाइन थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version