Home सेलिब्रिटी टॉक चटपटी खबरें रणवीर सिंह में एक बेहतर बॉयफ्रेंड के यह 10 गुण छिपे हुए...

रणवीर सिंह में एक बेहतर बॉयफ्रेंड के यह 10 गुण छिपे हुए हैं

0

रणवीर के आईफा 2016 में हॉट लुक को कोई कैसे भूल सकता है, जब रणवीर इतने हॉट एंड हेंडसम दिखाई दे रहे थे कि किसी की आखें उनसे हट नहीं रही थी। रणवीर ने इस अवार्ड फंक्शन में दीपिका के लिए अपना प्यार दिखा दिया। आज के समय में हर इंसान अपनी लव लाइफ को दिखाने से दूर भागता है, वहीं रणवीर उन लोगों से काफी अलग हैं। आइए आपको रणवीर सिंह में एक बेहतर बॉयफ्रेंड के 10 गुणों के बारे में बताते हैं।

Indian Bollywood actor Ranveer Singh (L) poses with actress Deepika Padukone during a promotional event for the film Ram-Leela in Mumbai late November 13, 2013. AFP PHOTO/STR (Photo credit should read STRDEL/AFP/Getty Images)Image Source:

1. वह प्यार जताने से दूर नहीं भागते हैं

रणवीर एक रोमांटिक बॉयफ्रेंड हैं, इस बात में कोई दोहराएं नहीं है। वह किसी के सामने दीपिका के लिए प्यार दिखाने के खुद को रोक नहीं पाते हैं। वह कई बार स्टेज पर प्रफॉर्म करते समय दीपिका को फलाइंग किस भी दे चुकें हैं।

2. अपनी प्रमिका से मिलने के लिए मीलों दूर का सफर तय करना

कभी कभार जब रणवीर दीपिका से कई दिनों तक नहीं मिल पाते तो ऐसे में वह दीपिका से मिलने के लिए उनके सेट या शूटिंग लोकेशन में पहुंच जाते हैं। ऐसा करके वह दीपिका के लिए अपना प्यार जताते हैं। वह अपनी लाइफ की सबसे खूबसूरत इंसान को कभी भी अकेला नहीं देखना चाहते हैं।

Image Source:

3. हमेशा एनर्जी से भरे रहना

किसे अपने आस पास बोरिंग और बेकार इंसान पसंद होता है। किसी को भी नहीं। लेकिन रणवीर एक रियल स्टार हैं। वह कभी भी सार्वजनिक मंचों पर अपने डांस और एनर्जी का प्रदर्शन करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं।

Image Source:

4. गर्लफ्रेंड के आउटफिट के रंग से अपनी आउटफिट मिलाना

दीपिका के आउटफिट के रंग के मुताबिक अपनी आउटफिट का रंग मिलाना रणवीर की पुरानी आदत है। आपने देखा होगा कि रणवीर कई बार अजीबों गरीब मिक्स मैच के साथ शोज में पहुंच जाते हैं। यह सब और किसी के लिए नहीं बल्कि अपनी दीपिका के लिए। उन्हें खुश करने के लिए।

Image Source:

5. दीपिका के साथ इंस्टाग्राम पर केंडिड फोटो अपलोड करना

इंस्टा पर दीपिका के साथ फोटो अपलोड करने के साथ ही रणवीर के कैप्शन भी काबिले तारीफ होते है, उनके कैप्शन की तारीफ हर कोई करता है। वह दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

Image Source:

6. रणवीर के एब्स

रणवीर जब कभी बिना शर्ट के सामने आते हैं, या शूट करते हैं, तो फिर उनकी बॉडी का क्या कहना। उन्हें देखकर हर लड़की के दिल की बत्तियां अपने आप जलने लगती है।

Image Source:

7. वह सेक्स, एड्स से जुड़ी किसी भी बात के बारे में करने से शार्मिंदा नहीं होते हैं

आप खुद जाने कि रणवीर ने एड्स और सेक्स के लिए क्या कहा? रणवीर ने कहा कि मैंने यह सब कुछ 12 साल की उम्र में ही कर लिया था। रणवीर ने यह भी बताया कि स्कूल में हर बच्चे की मां यही कहती थी कि रणवीर ने हमारे बच्चों को भी बिगाड़ दिया है। रणवीर ने कहा मैं सभी लड़कों को अपने पास बिठाकर उपदेश देता था, और सब मेरी बातों को गौर से सुनते भी थे। मुझे हर चीज के बारे में जानकारी थी, क्योंकि मैंने पहले ही सबकुछ कर लिया था। रणवीर ने यहां तक कहा है कि वह इस विषय में थीसेस भी लिख सकते हैं।

Image Source:

8. उन्होंने एक फिल्म में दीपिका के लिए मुफ्त में काम किया

आपने फिल्म फाइंडिंग फैनी तो देखी ही होगी, उस फिल्म में दीपिका के पति के किरदार के लिए रणवीर ने फ्री में काम किया। वह भी किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी प्यारी दीपू के लिए।

video Source:

9. जरूरत के समय दीपिका के लिए हर समय खड़े रहना

कुछ समय पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से क्लीवेज वाली तस्वीरों के कारण जब दीपिका सुर्खियों में थी, तो रणवीर सिंह ने यह ट्वीट किया।

Image Source:

10. अपनी लेडी-लव का दिल जीतने के लिए फूल लेकर खड़ा होना

रणवीर के चेहरे के इस एक्सप्रेशन को देखें। हम तो यही चाहते हैं कि दीपिका एकदम से पीछे पलटे और रणवीर के इस प्यार जताने के तरीके को देखें। हम बस इतना चाहते हैं कि रणवीर सिंह हर लड़के को प्यार करने की कोचिंग देना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर लड़की को रणवीर की तरह प्यार करने वाले बॉयफ्रेंड की इच्छा होती है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version