Home सेलिब्रिटी टॉक मेट गाला 2019: इंडियन सेलेब्स ने बिखेरा अपना जलवा

मेट गाला 2019: इंडियन सेलेब्स ने बिखेरा अपना जलवा

0

न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाने वाला साल का सबसे बड़ा इवेंट हर साल मई के पहले सोमवार को मनाये जाता है इस इवेंट का इंतजार हर सभी को अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिये होता है। यह इस देश का सबसे हाई प्रोफाइल इवेंट होता है। जिसे मेट गाला मेट्रोपोलेटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स न्यूयॉर्क द्वारा होस्ट किया जाता है इसका मुख्य उद्देशय कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड इकट्ठा करना होता है इस इवेंट में सम्मलित होने के लिये हर देश के बड़े बड़े सेलिब्रिटिश, म्यूजिक इंडस्ट्री, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर हस्त‍ियां शामिल होने के लिये आते है। इस मेट गाला के इवेट में हर साल एक नयी थीम दी जाती है, जिसके हिसाब से सेलेब्रिटीज ड्रेस चुनते हैं।

2019 के मेट गाला इवेट में इस बार की थीम थी कैंप: नोट्स ऑफ फैशन। इसमें भारतीय सेलिब्रिटीज रेड कार्पेट पर काफी उत्साहित नजर आ रही थी। चलिये आज हम आपको बताते है हमारी भारतीय सेलिब्रिटीज की उन ड्रेसो के बारें में, जिन्होनें चर्चे में आकर सबको अपनी ओर खीच लिया।

जानिए कौन हैं वो अभिनेत्रियां… उनके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें…

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

• मेट गाला 2019 में शिरकत देने पहुची दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत लग रही थी।
• दीपिका ने पिंक कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ था। जिसे Zac Posen के द्वारा डिजाइन किया गया था।
• इस आउटफिट को 3 डी प्रिंटेड टुकड़ों से जोड़कर तैयार किया गया था जो देखने में अच्छा लगता था
• दीपिका एक बार्बी डॉल की तरह लग रही थी।
• दीपिका के हेयर स्टाइल 60 दशक पुरानी हॉलीवुड डिवा की तरह आकर्षक लग रहे थे। उनकी काफी ऊपर की ओर बनी पॉलीटेल सभी का ध्यान अपनी ओर खीच रही थी।
• होठों पर बोल्ड कलर की लिपिस्टिक के साथ, गोल सोने की बालियां और मैजेंटा आई लगाया हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

• 36 वर्षीय अभिनेत्री प्रियका नें डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना हुआ था।
• जिसमें पिंक और येलो कलर के फेदर लगे थे।
• थाई हाई स्लिट इस गाउन में प्रियंका ने शिमरी टाइट्स पहने थे। जिस पर चाँदी पहनी हुई थी
• इस जालीदार पोशाक के साथ उनकी हेयरस्टाइलिस्ट्स टीम ने प्रियंका का लुक बदल दिया था इसमें उन्होनें पूरा एरो कर्ल किया हुआ था।
• इसके अलावा उन्होनें चांदी के मुकुट से अपनी हेयरस्टाइल को एक नया लुक दिया था।
• जालीदार गाउन के साथ उनका मेकअप भी काफी अलग था।

ईशा अंबानी

• न्यूयॉर्क में 6 मई को आयोजित हुए मेट गाला 2019 में ईशा अंबानी भी जलवे बिखेरते नजर आयी।
• इस अवसर पर, ईशा ने Prabal Gurung के द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत ड्रेस चुना था।
• गाला नाइट की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने डीप नेक लैवेंडर कलर का गाउन पहना था।
• उनकी गाउन काफी लंबी होने के साथ में एक खूबसूरत पंख से सजी हुई थी।
• गाउन में हैंड एम्ब्रॉइडरी की गई थी।
• गाउन के साथ हीरे की ज्वैलरी पहनी हुई थी।
• ईशा ने अपने खास लुक को पूरा करने के लिय स्मोकी आइज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था जो दमदार लुक देनें में मदद कर रहा था।
• इसके अलावा उन्होनें न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

नताशा पूनावाला

• नताशा पूनावाला के फैशन की थीम को ध्यान में रखते हुये काफी अच्छी ड्रेस का चुनाव किया।
• नताशा ने Peter Dundas का डिजाइन किया हुआ क्रिस्टल लगा गाउन ड्रेस पहना।
• जो मिनीड्रेस के रूप में बनाया गया था
• नीले रंग में लिपटी हुई स्कर्ट में सिल्वर बेल्ट को लगाया हुआ था।
• पूनावाला नें सिपल लुक को पूरा करने के लिये बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ मांगटीका लगाया हुआ था।
• इस लुक में नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version