Home घरेलू नुस्खे कपूर का इस्तेमाल कर पाएं बेहतरीन बाल और त्वचा

कपूर का इस्तेमाल कर पाएं बेहतरीन बाल और त्वचा

0

हर घर में कपूर आसानी से उपलब्ध होता है। अगर आपके पास कपूर नहीं भी है तो आप इसे बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं। यह काफी सस्ता होता है। यह पूजा पाठ में इस्तेमाल होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से कपूर हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए फायेमंद होता हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः खीरे के इन 10 अद्भुत फायदों से मिलेगी चमकदार त्वचा

1. पेट दर्द में राहत के लिए-
अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आप इस उपचार का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी ले लें और उसे उबाल लें। इसमें एक चम्मच अजवाइन मिला लें, जब पानी आधा हो जाएं, तो गैस बंद कर लें। अब इसमें एक चुटकी कपूर पाउडर मिला लें और फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको कुछ ही समय में पेट दर्द से राहत मिल जाएगी।

image source:

2. मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत-
अगर आपके मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो ऐसे में आप नारियल तेल में कपूर का तेल मिलाकर, इसे अपने पैरों में लगा सकती हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

image source:

यह भी पढ़ेः त्वचा पर बनी गांठ का ऐसे करें उपचार

3. खुजली का उपचार-
कपूर का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा में होने वाली खुजली और रेशिश को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप कपूर को नारियल तेल में मिलाकर अपनी त्वचा में लगा लें। इससे इरिटेशन दूर हो जाएगी।

image source:

4. कटे व जले के लिए कपूर-
कपूर ना केवल जली हुई त्वचा को ठीक करता है, बल्कि यह उसके निशान को भी दूर करने में आपकी मदद करता है। आप कपूर की कुछ बूंदों को जली त्वचा में लगा सकती हैं। इससे जलन कम हो जाती है और इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।

image source:

यह भी पढ़ेः फिटकरी से पाएं त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा

5. इम्यूनिटी के लिए कपूर-
कपूर हमारे आसपास होने वाली संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। यही कारण है कि स्वाइन फ्लू के दौरान कई लोग कपूर को अपने रूमाल में रखते हैं। इससे हम ताजी सांस ले पाते हैं।

6. स्वस्थ बालों के लिए कपूर-
नारियल तेल में कपूर मिला लें और फिर इसे गुनगुना करके अपनी स्कैल्प में लगाएं। इसके एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे स्कैल्प से रूसी और इंफेक्शन दूर हो जाएंगे। इसी के साथ बालों को मजबूती भी मिलेगी।

image source:

7. मुंहासों के निशानों हटाने के लिए कपूर-
मुंहासे भले ही हमारे चेहरे से हट जाएं, लेकिन इनके निशान जल्दी नहीं हटते हैं। आप इसके लिए नारियल के तेल में कपूर को मिला लें। इस उपचार को रोजाना लगाने से मुंहासों के यह निशान हट जाते हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः रातभर लगाएं ये फेस पैक और सुबह पाएं दमकती व निखरी त्वचा

8. फटी एड़ियों के लिए कपूर-
गर्म पानी में कपूर और नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पानी में कुछ समय तक अपने पैरों को डुबा लें। अब अपने पैरों को स्क्रब करें। इसके बाद अपने पैरों की एड़ियों में एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगा लें। ऐसा रोजाना करके आप अपनी एड़ियों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।

image source:

9. तनाव दूर करें-
कपूर के साथ ऑलिव ऑयल मिला लें और फिर इस मिक्चर से अपने बालों को मसाज करें। इससे तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसी के साथ यह हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

image source:

10. दांतों के दर्द के लिए कपूर-
अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप कपूर का पाउडर बना लें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे कुछ ही मिनटों में आपका दर्द दूर हो जाएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः बटरमिल्क या छाछ से त्वचा को मिलते है अद्भुत फायदे

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version