Home घरेलू नुस्खे बालों को सफेद होने से बचाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपचार

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपचार

0

आजकल बालों का जल्दी सफेद होना काफी आम बात है। बालों के सफेद होने के कारण अक्सर ऐसा होता है कि हमारा सारा आत्मविश्वास खत्म हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से ग्रस्त हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल केवल आपके लिए ही लिखा गया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कि किस तरह से यह 5 घरेलू उपचार आपके बालों को सफेद होने से रोक सकती हैं।

यह भी पढ़ेः बाल में तेल लगाते समय ना करें ये गलतियां, हो सकता है बालों को नुकसान

1 आंवला
आंवला का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को कई समस्याओं से दूर कर सकती हैं। जी हां, दरअसल आंवला में होने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी हमारे बालों को सफेद होने से बचाते है। आप चाहें तो रोजाना आंवला का सेवन करके भी इससे फायदे पा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आंवले का पल्प या इसके जूस का सेवन करके इससे फायदे पा सकती हैं।

image  source:

2. करी पत्ते
करी पत्ते का इस्तेमाल करके अपने बालों में हुए डार्क पिंगमेंट को सही कर सकती हैं। इससे आपके बाल जल्दी सफेद नहीं होते हैं। इसके लिए आप करी पत्तों में नारियल के तेल मिला लें और फिर इस तेल से अपने बालों में अच्छी तरह से मसाज कर लें और इसे रात भर बालों में ही लगा रहने दें और अगले दिन अपने बालों को धो लें। इस उपचार को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।

image source:

यह भी पढ़ेः लंबे बालों के लिए इन 6 टिप्स का करें इस्तेमाल

3. मेहंदी
भारत में लंबे समय से मेहंदी का इस्तेमाल कर सफेद बालों को छिपाया जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसमें कई प्राकृतिक रंग होते हैं जो हमारे बालों को डैमेज करने के बजाय उन्हें बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप चाहे तो मेहंदी में कॉफी और आंवला पाउडर मिला सकती हैं। इसके आलवा मेहंदी के पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबाल भी सकती हैं। इसके बाद इस तेल को अपने बालों में लगा लें।

image source:

यह भी पढ़ेः बालों में सुंदर चमकदार निखार चाहिए तो लगाएं यह हेयर मास्क

4. प्याज का रस
प्याज का रस हमारे बालों को सफेद होने और पतले होने से बचाता है। प्याज के रस में सल्फर होता है जो कि हमारे बालों को सफेद होने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 से 3 प्याज को अच्छी तरह से पीसकर इसका रस अलग कर लें। इस उपचार को अपने बालों में लगा लें और 30 मिनट के बाद अपने बालों को एक माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतरीन परिणाम के लिए आप इस उपचार को रोजाना दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

image source:

 

5. ब्लैक टी
ब्लैक टी हमारे बालों में रंग को बनाएं रखने में मदद करती है। आप ब्लैक टी की मदद से एक टोनिक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच ब्लैक टी को एक कप पानी में मिलाकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसमें 1 चम्मच नमक डालकर इसे ठंड़ा होने दें। इसके बाद इस स्प्रे को अपने बालों में स्प्रे करें और इसे 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर कुछ देर के बाद ठंड़े पानी से अपने बालों को धो लें। इस उपचार को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।

image source:

यह भी पढ़ेः बालों को लंबाई बढ़ाता है यह कारगर उपाय

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version