Home विविध फ़ैशन इन दस तरीकों से बने स्मार्ट

इन दस तरीकों से बने स्मार्ट

0

ये थोड़ा अजीब लगेगा अगर आप किसी से पूछेंगे कि स्मार्ट कैसे बन सकते हैं? क्योंकि इन चीजों का कोई फॉर्मूला नहीं होता जिसे फॉलो कर के आप स्मार्ट बन जाएंगे। लेकिन फिर भी आप अगर जानना चाहते हैं कि आप अपनी सेक्स अपील कैसे सुधार सकते हैं तो नीचे दिए गए 10 टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

1- हर किसी से बनाने आई कॉन्टेक्ट-
ऐसा जरुरी नहीं हैं कि आपको अपने पति से ही आई कॉन्टेक्ट बनाना चाहिए। आप जिस किसी से भी बात करें उन से हमेशा आई कॉन्टेक्ट बनाए। ऐसा करने से आप में भी आत्मविश्वास जागेगा और साथ ही दूसरों को भी लगेगा कि आप में आत्मविश्वास हैं। ये बातें आपको आकर्षक बनाती हैं।

Ways to Be Sexier1Image Source: styleblend

2- बात करने का स्टाइल रखता है मायने –
इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि हर किसी की शारीरिक उपस्थिति मायने रखती हैं। लेकिन आपके अंदर बात करने का स्टाइल भी होना चाहिए। आपको दूसरों को अपनी भावनाओं और पर्सनैलिटी को व्यक्त करने की अदा आनी चाहिए। आपका उत्साहित रवैया और आंखों से बोलने वाला इस्टाइल लोगों को प्रभावित करता हैं।

Image Source: 7-themes

3- हमेशा अपने दिमाग का इस्तेमाल करें-
एक तेज और स्वस्थ दिमाग हमेशा शरीर को स्वस्थ रखता हैं। लोगों से ज्ञान के बारे में बात करनी चाहिए इससे आप का ज्ञान और बढ़ता हैं। हमेशा नई चीजों के बारे में जानने की इच्छा रखनी चाहिए। जिन चीजों के बारे में आपको ना पता हो उसके बारे में रिसर्च करते रहना चाहिए। आजकल स्वस्थ दिमाग सेक्स अपील का पर्याय बन गया हैं।

Image Source: revertown

4- ह्यूमर होता हैं अहम-
तेज दिमाग और एक अच्छा सेन्स ऑफ ह्यूमर एक ऐसी चीज नही हैं जो आप एक दिन में सीख सकते हो। लेकिन जिन लोगों का ह्यूमर अच्छा होता हैं उनसे काफी लोग प्रभावित होते हैं।

Image Source: returnofkings

5- कलाई पर कुछ ना पहनें-
आपको कलाई पर कुछ नहीं पहनना चाहिए क्योंकि कलाई पर कुछ भी पहनने से आपका लुक खराब हो जाता है और ये आपको सेक्सी लुक नहीं देता हैं।

Image Source: joaoleitao

6- ज्यादा एक्सपोज करने से आप सेक्सी नहीं लगते-
आपको गलतफहमी हैं अगर आप ये सोचते हैं कि ज्यादा स्किन दिखाने से आप सेक्सी लगते हैं। दराअसल ज्यादा टाइट कपड़े और गहरे आकार के कपड़े पहनना लोगों पर आपका अच्छा इम्प्रेशन नहीं जाता हैं। अगर आपको अपनी बॉडी पसंद हैं तो ये अच्छी बात हैं लेकिन उसे जरुरत से ज्यादा दिखाना सही नहीं होता हैं।

Image Source: desiretrees

7- नाकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं-
ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनानी चाहिए जो लोग हमेशा नाकारात्मक बाते करते हैं। इसके अलावा वो लोग जो आपका आत्मविश्वास कम करते हैं। इसकी बजाय आपको ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो आपके आत्मविश्वास को जागरुक करें।

Image Source: lifehack

8- धीमापन लाएं-
एक सेक्सपर्ट की माने तो लड़कियां तब ज्यादा सेक्सी लगती हैं जब वो धीमा बोलती और चलती हैं। इसके अलावा आपको बोलते वक्त ज्यादा हाथों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Image Source: blogspot

9- पर्फ्यूम ज्यादा ना लगाएं-
पर्फ्यूम कम मात्रा में लगाना चाहिए क्योंकि आपकी प्राकृतिक खूशबू भी मायने रखती हैं। सेक्स अपील में आपकी प्राकृतिक खूशबू अहम भूमिका निभाती हैं।

Image Source: vainstylemag

10- अपने लुक्स को लेकर ज्यादा दीवाना नहीं होना चाहिए-
अक्सर लड़कियों में ये आदत होती हैं कि जब वो किसी से बात करती हैं तो उनका बातों से ज्यादा अपने पर ध्यान रहता हैं। ऐसा लड़किया किसी को पसंद नहीं आती और इससे आपका इम्प्रेशन खराब हो जाता हैं।

Image Source: thebellsistersart

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version