Home त्वचा की देखभाल इन 6 तरीको से आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा जैतून का तेल

इन 6 तरीको से आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा जैतून का तेल

0

हम कई सारे प्राकृतिक तेलों के बारे में जानते हैं और कई ऐसे उत्पादों के बारे में जानते जो खूबसूरती को बढ़ाने में हमारी मदद करते हैं। जैतून का तेल उन तेलों में से एक जिसे कई सालों से खूबसूरती के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। आपके कई कॉस्मेटिक और बॉड़ी लोशन उत्पादों की सूची में जैतून के तेल का नाम शामिल होता हैं। जैतून के तेल में विटामिन, मिनरल, फैटी एसिड जैसी कई अहम पोषक मौजूद होते हैं। जो कि त्वचा के जरूरी पोषण को पूरा करते हैं। इस तेल को खरीदने से आपके कई हजार रुपये बच सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिसमें आप इस तेल को खूबसूरती बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

1- नहाने में इस्तेमाल करें जैतून का तेल-
रोजाना अपने नहाने वाले पानी में जैतून के तेल की 4 से 5 बूंदे ड़ाल दें। आपको अनुभव होगा कि आपकी त्वचा कोमल होती जा रही हैं। ये इस्तेमाल करने के लिए एक बेहतरीन और आसान तरीका होता हैं। इसके अलावा आप इस तेल से अपनी मसाज कर, बाद में शावर ले सकते हैं। इन दोनों तरीकों से आप कोमल त्वचा पा सकते हैं।

Olive Oil For Beauty1Image Source:makeupandbeauty

2- शरीर को मॉइस्चराइज करने में-
जैतून का तेल एक शानदार बॉड़ी लोशन होता हैं और कोमल त्वचा का रहस्य होता हैं। आप इस तेल को शावर के बाद भी त्वचा को कोमल बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादातर सभी महिलाएं मानती हैं कि ये किसी महंगे उत्पाद से ज्यादा उपयोगी हैं।

Image Source:skinlighteningcream7

3- स्वस्थ मैनीक्योर-
आप एक अच्छा और स्वस्थ मैनीक्योर इस तेल की मदद से पा सकती हैं। इसके लिए आपको जैतून के तेल की कुछ बूंदे गुनगुने पानी में ड़ालनी होगी। इसके बाद आप अपने नाखून 4 से 5 मिनट के लिए इस पानी में भिगों लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राय करें, इसके बाद आपके नाखून मजबूत और चमकदार हो जाएंगे।

Image Source:health.smartcho

4- खूबसूरत बालों के लिए-
आप इस तेल से चमकदार और खूबसूरत बाल भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको इस तेल को अपने बालों पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद आप अपने बालों को शैम्पू और कन्डीशनर से धो सकती हैं। इसके अलावा आप अपने बालों पर इस तेल का मास्क भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको इस तेल में एक अंडे की जर्दी और नींबू मिक्स करना होगा। फिर आप इस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर कोमल और चमकदार बाल पा सकती हैं।

5- मेकअप को हटाने के लिए-
आजकल महिलाएं मेकअप रिमूवर के लिए हजारों रुपय फूक देती हैं। लेकिन अब आप जैतून के तेल की मदद से हजारों रुपयों की बचत कर सकती हैं। एक रुई लें और उसे जैतून के तेल में ड़ालें फिर हल्के हाथ से मेकअप हटा लें।

Image Source:newsnish

6- आई क्रीम-
इससे आपके चेहरे पर आने वाली झुर्रियां भी रुक सकती हैं। इसे आप थोड़ी मात्रा में आंखों पर लगाएं इससे आपकी झुर्रिया नहीं आएंगी। इस तेल से आप हरदम जवां दिखाई देंगे।

Image Source:ellekae

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version