Home विविध फ़ैशन थ्री डी नेल आर्ट से दें अपने नाखूनों को एक नया लुक

थ्री डी नेल आर्ट से दें अपने नाखूनों को एक नया लुक

0

हर महिला का सपना होता है कि वह जहां भी जाए एक परफेक्ट लुक के साथ ही जाए। वैसे भी महिलाओं को सजने संवरने का शौक होता ही है। इसलिए महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिक सजग रहती हैं। महिलाओं की खूबसूरती चेहरे, कपड़ों, जूतों के साथ ही उनके नाखूनों से भी होती है। हाथों को सुंदर बनाने के लिए आप कितना भी मैनिक्योर क्यों न करवा लें, लेकिन अगर आपके नाखून खूबसूरत नहीं होंगे तो आप परफेक्ट लग ही नहीं पाएंगी। इसलिए नाखूनों की खूबसूरती पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। इन गर्मियों में आप अपनी ड्रेस से मिलते जुलते नेल आर्ट को ट्राई करें। नेल्स पर थोड़ा सी एक्सपेरिमेंट कर आप इन्हें नया लुक देकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

3 D nail art to make your nails more beautiful1Image Source: ltkcdn

क्या है थ्री डी नेल आर्ट-
थ्री डी नेल आर्ट नाखूनों पर की जाने वाली एक आर्ट है। इसका इस्तेमाल नेचुरल और आर्टिफीशियल तरीके से भी किया जा सकता है। एक्रिलिक को इसमें इस्तेमाल किया जाता है। पोलीमर का पाउडर ही एक्रिलिक होता है। इस तकनीक में मोनोमर लिक्विड को इसके साथ मिलाकर कई तरह के डिजाइन तैयार किए जाते हैं। एक बार जब डिजाइन बन जाती है तो वह हवा के संपर्क में आने से ठोस हो जाता है। बाजार में थ्री डी एक्रिलिक्स के कई मोल्ड उपलब्ध हैं। इसके डिजाइन दिल, धनुष, फूल आदि पर फीमो केन्स, सूखे फूल, ग्लू से नॉन एक्रिलिक थ्रीडी नेल आर्ट बनाया जा सकता है।

Image Source: josebayona

क्यों जरूरी होती है यह नेल आर्ट-
नाखूनों के एक्सपर्ट का कहना है कि कृत्रिम नाखून आपको कई तरह के फायदे भी प्रदान करते हैं। कहीं पर कोई गलती हो जाने की स्थिति में इन्हें आप आसानी से बदल सकती हैं, जबकि आप अपनी उंगलियों पर अगर इन्हें सीधे ही बनाएंगी तो उस डिजाइन के खराब होने की स्थिति में आपके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। वहीं कृत्रिम नाखूनों को निकालने का विकल्प होता है।

Image Source: frenchtipnaildesigns

थ्रीडी नेल आर्ट्स के स्टेप्स-
इसके लिए सबसे पहले आपको थ्रीडी डिजाइन बनाने के लिए कृत्रिम नाखून लेना होगा। इसके बाद इन सभी पर मोल्ड यानी सांचे के रूप में एक्रिलिक को लगाना चाहिए। ऐसा करने के बाद नकली नाखूनों को गोंद की मदद से अपने नाखूनों पर चिपका देना होगा। इन पर आप कैसा भी डिजाइन जैसे लीफ, फ्लावर्स, पर्ल, स्टार्स आदि कई तरह के डिजाइन को चुन सकते हैं। यह आपके नेल को एक शानदार लुक प्रदान करेंगे।

Image Source: blogspot

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version