Home मेकअप इंडियन स्किन टोन के अनुसार अपने बजट में पाएं ये 5 फाउंडेशन

इंडियन स्किन टोन के अनुसार अपने बजट में पाएं ये 5 फाउंडेशन

0

बेशक आप अच्छे कपड़े पहन लें, ज्वैलरी पहन लें, मेकअप को थोप लें, लेकिन अगर आपने मेकअप में सबसे जरूरी चीज फाउंडेशन को सही से नहीं लगाया या फिर अपने स्किन टोन के हिसाब से इसको नहीं लगाया तो आप खूबसूरत नहीं दिख सकती हैं। महिलाओं की मेकअप किट का सबसे अहम हिस्सा होता है फांउडेशन, जिसे हमेशा अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही चुनना चाहिए, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन के चयन को लेकर परेशान रहती हैं। आज हम आपके लिए इंडियन स्किन टोन के मुताबिक 5 ऐसे बेस्ट फाउंडेशन लेकर आए हैं जिनको आप अपने बजट में आसानी से ले सकती हैं। साथ ही इनका रिजल्ट भी काफी अच्छा आया है।

foundation-smallImage Source :https://images.reallyree.com/

L’Oreal Infallible 24 Hr Foundation – ज्यादातर महिलाओं को लॉरियल के फाउंडेशन काफी पसंद होते हैं। वैसे पंसद होने भी चाहिए। लॉरियल एक काफी बड़ा जाना माना नाम है। जिसमें से यह वाला फाउंडेशन जान लें कि सबसे बेस्ट है। इसे आप 11 रंगों में पा सकती है। साथ ही एक बार लगाने के बाद ये 24 तक आपको पूरा कवरेज देने का काम करता है। हालांकि हमने इस फाउंडेशन को खूद कभी इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन महिलाओं से मिली राय के मुताबिक यह बिना किसी टच-अप के 12 घंटे तक आराम से चल जाता है। वहीं इसकी कीमत 1325 रूपये भी है।

Image Source :https://www.beautyholicsanonymous.com/

Maybelline Fit Me Matte + Poreless Foundation –  इस फाउंडेशन को आप रोजाना में आराम से इस्तेमाल कर सकती है। आमतौर पर ये फाउंडेशन आप सभी की स्किन टोन के मुताबिक ही है। जो ना सिर्फ आपकी स्किन टोन के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के टैक्सचर से भी मैच करता है। इसे नॉर्मल से लेकर ऑयली स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे अगर नेचुरल स्किन फिट कहे तो गलत नहीं होगा। यह सभी तरह की स्किन पर अपना काम दिखाता है। इसकी कीमत 525 रूपये है।

Image Source :https://www.thirteenthoughts.com/

L’Oreal Magic Nude Liquid Powder – ये एक नॉन ग्रीसी लिक्विड पाउडर है। जो बिल्कूल फाउंडेशन की तरह ही लगता है। यह ऑयली स्किन वालों के लिए काफी बेस्ट है। लेकिन जब आप इसे ब्लेंड करते हैं तो यह पाऊडर में ट्रासफॉर्म हो जाता है। वहीं इसको लगाने पर यह एकदम नेचूरल लुक देता है। साथ ही इसको एक बार लगाने के बाद आपको टच-अप की जरूरत भी नहीं होती। वहीं बिन टचअप के भी ये 6-8 घंटे तक बना रहता है। इसकी कीमत 899 रूपये है।

Image Source :https://www.beautezine.com/

Lakme 9 to 5 Weightless Mousse Foundation – यह फाउंडेशन काफी हल्का यानि की लाइट होता है। जिसे आप रोजाना में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको लगाने के बाद बिल्कूल भी ऐसा महसूस नहीं होगा की आपने इसको लगाया हुआ है। यह काफी अच्छी तरीके से ब्लेंड हो जाता है। साथ ही मैट फिनिशिंग भी देता है। इसको एक बार लगाने के बाद इसका असर आपको 6 घंटे तक दिखेगा। इसकी कीमत 575 रूपये है।

Image Source :https://makeupandbeauty.com/

Revlon Photo Ready Air Brush Effect Make Up SPF 20 – इस फाउंडेशन को खासतौर पर जान लें कि उन लोगों के लिए बनाया गया है। जिनको पूरा दिन कैमरे के सामने रहना पड़ता है। उसे फेस करना होता है। वहीं अगर आपको किसी पार्टी में जाना है तो भी आप इसको आराम से इस्तेमाल कर सकती है। इसे वहीं सिंपल भाषा में फोटो रेडी फाउंडेशन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसकी कीमत आप जान लें कि 1100 रूपये है।

Image Source :https://i.ytimg.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version