Home स्वास्थ्य योग ये 4 गलतियां योगा को बना सकती हैं बोरिंग-Mistakes to Avoid While...

ये 4 गलतियां योगा को बना सकती हैं बोरिंग-Mistakes to Avoid While Practicing Yoga

0

योगा आज के समय की वो शक्ति है जिसके दम पर कई चमत्कारिक परिणाम हमे देखने को मिले हैं। इसके द्वारा मिले चमत्कारिक फायदों ने डॉक्टरी दवाओं को भी फेल कर दिया है और इसी कारण दुनिया के प्रसिद्ध भौतिक चिकित्सक और तंत्रिका विज्ञानी भी इस पर विश्वास करने लगे हैं। दुनिया के शक्तिशाली पुरुषों ने योग के आध्यात्मिक और स्वास्थ्य लाभ को स्वीकार किया है। हमारे यहां योग की शुरूआत आज की नहीं बल्कि 5000 साल पहले की है। आज योगा का भारत में ही नहीं विश्व भर में बोलबाला है। जिसके अद्भुत असर को देखते हुये दुनिया भर के लोग इससे जुड़ चुके हैं।

mistakes that turns yoga into a boredom for us6Image Source: boldsky

इसकी इसी लोकप्रियता के चलते संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। योग एक ऐसी साधना है जिसे शांत और एकाग्र मन से किया जाता है। जिससे शरीर पूरी तरह से उसमें मनचित होकर लीन हो जाता है। जिससे शरीर को ऊर्जा और ताजगी का आभास होता है। यदि इसे धीमी गति से किया जाये तो काफी फलदायी होता है और तीव्र गति से किया गया योगा थकान के साथ बोरियत का काम करता है।

Image Source: livehindustan

यहां हम आपको योगा करने के दौरान होने वाली वो गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने योगा को बोरियत का रूप बना सकते हैं। यह बाद में आपके लिये काफी नुकसानदायक भी हो सकता है, तो जानें वो चार गल्तियां…

1. आक्रामक शुरूआत
हमेशा शुरूआत में कम और धीमी गति के साथ दौड़ा पर्सन ही रेस की दौड़ जीतता है, पर योगा में लोग इसको ना मानते हुये जल्द ही तुरंत लाभ पाने की इच्छा से अक्रामक रूप धारण कर योगा करने लगते हैं। योगा में मिलने वाला लाभ भी धीमी गति से मिलता है।

Image Source: etsystatic

2. असुविधाजनक कपड़े
योगा करने के दौरान कपड़ों का सबसे अधिक महत्व होता है। इस समय पूरे शरीर को ढकने वाले आरामदायक ढीले ढाले कपड़े पहनना चाहिये, जिससे आप सही ढंग से योगा कर सकें। चुस्त कपड़े आपके लिये नुकसानदायक हो सकते हैं और ये आपके लिये सही नहीं है।

Image Source: edgesuite

3. सही स्टेप करने में असफल
योगा क्लास के अंदर जब भी आप योगा करें तो अपने शरीर को ध्यान में रखते हुये करें। जो आपके लिये पूर्ण रूप से कम्फर्टेबल हो, क्योंकि दो लोग एक ही योगा को उस समय सही रूप से कर सकते हैं जब उनके शरीर में लचीलापन काफी हो। मोटापे के शिकार लोग योगा के सभी स्टेप नहीं कर पाते हैं। इसलिये योगा करने के लिये उनके स्टेप का पूरा ज्ञान होना काफी जरूरी होता है।

Image Source: theurbanlist

4. शांत और एकाग्र मन से योगा करें
जब भी आप योगा करें तो शांत और एकाग्र मन के साथ करें, तभी वह सफल माना जाता है। जो लोग कुछ परेशान मन के साथ योगा करेंगे तो यह उनके लिये काफी नुकसानदायक हो सकता है।

Image Source: huffpost

इतना ही नहीं योगा करते समय से कुछ नियमों का भी पालन करते रहना चाहिये। योगा का सबसे सही समय सुबह का माना गया है क्योंकि इस समय हमारा पेट खाली होता है और अभ्यास हमेशा खाली पेट ही किया जाता है। इससे पाचन क्रिया भी सही ढंग से काम करती है और रक्त का संचारण भी सही तरह से होता है। यदि आपने नाश्ता कर लिया है तो आप 4 घंटे का अंतराल रखते हुये योगा करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version