Home मेकअप लिपस्टिक लगाने के 5 अद्भुत फायदे

लिपस्टिक लगाने के 5 अद्भुत फायदे

0

लिपस्टिक एक ऐसा सौंदर्य उत्पाद है जिसे आज के वक्त में हर लड़की इस्तेमाल करती है। इसके बिना तो मानो जैसे उनका श्रृंगार ही अधूरा सा लगता है। एक लिप कलर को सदैव अपने पर्स में डालकर चलना जैसे उनकी जरूरत बन गई है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की जिस लिपस्टिक को इस्तेमाल आप अपने खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती है। उसके कुछ फायदे भी हैं। आप में से कितनी ही लड़कियों को इसको फायदो के बारे में पता भी नहीं होगा। बल्कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगी की लिपस्टिक के कोई फायदे भी हो सकते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की एक अनुसंधान में इसके उपर कई शोध किए गए । जिसके बाद ये बात साबित हो चुकी है की लिपस्टिक लगाने के कई अंतनिर्हित लाभ है। आज हम आपको लिपस्टिक के उन्ही कुछ लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। वहीं इन फायदों को जानने के बाद अगली बार से जब कभी आप लिपस्टिक को खरीदने का मन बनाएंगी भी तो आपको अपना मन बार बार बदलना नहीं पड़ेगा की खरीदे या नहीं। इसलिए आप अब लिपस्टिक लेने से पहले उनके फायदो के बारे में जानिए और इससे लाभ ही लाभ पाएं..

1. आप कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं-
आपके होठों पर लगा लिपस्टिक का एक सिंगल कोट आपके अंदर आत्मविश्वास को भरने का काम करता है। वहीं इसके साथ अच्छी बात यह है की इसके लिए आपके पास कई तरह के रंगों की पसंद भी होती है। इसको आप अपनी पसंद के अनुसार लगा सकती है जो आपको जानकर हैरानी होगी की कॉन्फिडेंट लेवल को तो बढ़ाती है ही साथ ही आपकी पर्सनेलिटी को भी निखारने का काम करती है। इसको लगाने से आपकी पर्सनेलिटी में चार चांद लग जाते हैं।

You feel more confidentImage Source:zoenewlove

2. सूरज की तेज किरणों से बचाती है-
जिस तरह चेहरे को सूरज की तेज किरणों से बचाने की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह होठों को भी सूरज की किरणों से बचाने की जरूरत होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से लिप्स टैन हो जाती है जिसके कारण होठ काले और फटे-फटे से हो जाते हैं। इसलिए हमें सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से लिप्स को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। जिसके लिए सदैव ऐसी लिपस्टिक का चयन करना चाहिए जो सुरज की किरणों से होठों की रक्षा करें। आजकल बाजारों में कई ऐसी लिप्सिटक मौजूद हैं। जिनमें सूरज की किरणों से लिप्स को बचाने वाले एलिमैंट्स मौजूद होते हैं। वैज्ञानिक ने ऐसे ऐलिमैंट्स को खोज निकाले है जिनको लिपस्टिक में मिलाकर सुर्य की तेज किरणों से उनकी रक्षा की जा सके। वहीं इसके लिए बस आपको इसको खरीदते वक्त अपनी जेब को थोड़ा ढीला करने की जरूरत है। जिसके बाद आप लिपस्टिक लगाने मात्र से ही अपने होठों को सुरज की तेज किरणों से बचा पाएंगे।

Image Source:new-img3.ol-img

3. लिप्स को मॉश्चराइज करती है-
किसी को भी फटे होंठ पसंद नहीं होते हैं। आपने भी महसूस किया होगा की फटे होंठ खूबसूरती को बदसूरती में तब्दील करने का काम करते है। इससे कई बार लड़कियां असहज भी महसूस करती है। लिप्स पानी की कमी के कारण फटते हैं। जो आपकी सेल्फ केयर का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी इस समया को काफी हद तक लिपस्टिक दूर कर सकती है। क्योंकि आजकल बाजारों में कई तरह की ऐसी लिपस्टिक मौजूद है जो प्राकृतिक तरीके से होठों को मॉश्चराइज करने का काम करती है। वहीं इसके साथ अगर आप लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। तो यह काफी लंबे समय तक आपके होठों की नमी को बरकरार बनाए रखने का काम करता है। लेकिन इसके लिए लिपस्टिक को खरीदने से पहले आप पूरी तरह से अनुंसधान में सुनिश्चित कर ले और इपने मेहनत के पैसों को निवेश करने से पहले अच्छे ब्रांड को देखकर ही लिपस्टिक का चयन करें।

Image Source:edinstvennaya.ua

4. ज्यादा प्रोफेश्नल लुक देती है-
इसकी व्याख्या करना काफी मुश्किल है। लेकिन यह सही है की अगर सही ढंग से लिपस्टिक को लगाया जाए तो यह आपको एक प्रोफेश्नल लुक देने का काम करती है। लिपस्टिक लगाने के बाद महिलाओं में ज्यादा कॉन्फिडेंस आ जाता है। जिससे वह अन्य लोगों की तुलना में काफी अच्छा प्रर्दशन कर पाती है। यह बात बता दें की हम नहीं कह रहे बल्कि एक शोध में यह बात साबित हो चुकी है की लिपस्टिक महिलाओं का श्रृंगार है। इसको लगाने के बाद महिलाएं ज्यादा खूश और आश्वस्त महसूस करती है। उनका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहता है। उन महिलाओं की तुलना में जो इसका इस्तेमाल ना के बराबर या करती ही नहीं है।

Image Source:cdn.skim

5. चेहरे का कॉम्प्लेक्सन निखारने का काम करती है –
अगर आप अपने स्किन टोन के अनुसार सही रंग का चुनाव करते हैं तो जाहिर है की ये आपके चेहरे के कॉम्प्लेक्सन को निखारने का काम करती है। इतना ही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी की एक सही लिपस्टिक के शेड का चुनाव आपकी आंखों के रंग पर भी अधिक प्रभाव डालता है।

Image Source:a1.files.xovain

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version