Home मेकअप होठों पर मेकअप के ये आइडिया आपको बनाते हैं आकर्षक

होठों पर मेकअप के ये आइडिया आपको बनाते हैं आकर्षक

0

अपने चेहरे के संपूर्ण मेकअप के दौरान महिलाएं अपने होठों को, आंखों को, गालों को और बालों को अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से खूबसूरत बनाती हैं। होंठ हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होते हैं, इसलिए होठों पर परफेक्ट मेकअप करने से महिलाएं खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। होठों को अच्छा लुक देने के ऐसे कई तरीके हैं जिनके इस्तेमाल से आप बेहद ही खूबसूरत लग सकती हैं, तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में..

यह भी पढ़ें – फाउंडेशन को लंबे समय तक चेहरे पर टिकाने के लिए अपनाएं कुछ बेहद आसान टिप्स

1. टेक्सचर्ड लिप (Textured lips)-

यह होठों पर मेकअप करने का एक रचनात्मक तरीका हैं। इसमें हमें अपने पूरे होठों पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगानी होती हैं। फिर इसके बाद उस पर स्टड्स लगाना होता हैं। इससे आप पार्टियों में या भीड़ में दूसरी महिलाओं में अलग नजर आती हैं।

Textured-lipsimage source:

2. कलर मिलेनेज लिप आर्ट (Color melange lip art)-

यह होठों का एक कलात्मक मेकअप हैं। इसमें आपको अपने होठों को विभिन्न कलर की लिपस्टिक से अच्छी तरह रंगना होता है, जिसके बाद स्टड्स की सहायता से होठों को फिनिशिंग देनी होती है।

image source:

यह भी पढ़ें – इन मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल रोजना करना हो सकता है खतरनाक

3. ग्लिट्री लिप्स (Glittery lips)-

यह होठों को सुंदर बनाने का एक अनोखा और स्टाइलिश तरीका हैं। इसमें अपने होठों को मेकअप करने के लिए ग्लिट्री के साथ लाल और गोल्ड रंग की लिपस्टिक का उपयोग करना होता है। ये स्टाइल आपके संपूर्ण लुक को और ग्लैमर बनाती हैं।

image source:

4. ओमबर लिप्स (Omber lips)-

इसमें आप अपने होठों को एक क्लासी लुक दे सकती हैं। ओमबर लिप कलर को आप कई सारे वैरिएशन में इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको एक अलग और बेहतरीन लुक मिलता है।

image source:

यह भी पढ़ें – होठों को परफेक्ट लुक देने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

5. वाटरमिलेन इंस्पायर्ड लिप्स (Watermelon inspired lips)-

इस तरह का मेकअप करने के लिए आपको अपने होठों के बाहरी कोनों पर हरे रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए और फिर होठों के भीतरी भागों में हल्का रंग लगाना चाहिए।

image source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version