Home त्वचा की देखभाल लड़कियों के 5 जरूरी ब्यूटी सीक्रेट्स

लड़कियों के 5 जरूरी ब्यूटी सीक्रेट्स

0

सुंदर दिखने के लिए लोग कई सारे उपचारों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं लेकिन कई बार वह उपचार किसी भी काम के नहीं होते हैं। आपको अगर यह ब्यूटी सीक्रेट्स नहीं पता होंगे तो आप अपनी त्वचा की खास तरह से देखभाल नहीं कर सकती हैं। आइए जाने इन ब्यूटी सीक्रेट को और अपने चेहरे की चमक को बढ़ाए।

प्राकृतिक स्क्रब
आप घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं, स्क्रब बनाने के लिए आप चीनी, कॉफी या फिर अंडे जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर बना हुआ स्क्रब हमारी त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब काफी कठोर होते हैं।

Beauty Tips for Girls1Image Source: shopify

नाखूनों में शहद और अंडा लगाएं
अगर आप नाखून पॉलिश का अधिक इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसे में आप एक चम्मच अंडा और शहद मिलाकर इसे अपने नाखूनों पर लगा लें। ऐसा करने से नाखून मजबूत हो जाते हैं।

Image Source: dokonalazena

त्वचा के लिए
अगर आपके चेहरे में काफी मुंहासे और पिंपल्स होते हैं, तो ऐसे में आप रोजाना जिम या फिर जोगिंग के लिए जाएं। ऐसा करने से आपके शरीर से पसीना निकलेगा। ऐसा करने से शरीर में से दूषित पदार्थ बाहर निकल जाता है और आपका चेहरा स्वस्थ बन जाता है।

Image Source: sanomacloud

मेकअप साफ करने के लिए
मेकअप को साफ करने के लिए कॉस्मेटिक मेकअप रिमूवल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। यह हमारे चेहरे के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से पोषण मिलता है।

Image Source: myblog

मुंहासों के लिए
मुंहासों के लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी लाभदायक होता है। मुंहासों से निजात पाने के लिए रूई में एप्पल साइडर विनेगर डालकर प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको यकीनन फायदा मिलेगा।

Image Source: remediesforme

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version