Home सेलिब्रिटी टॉक 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो साड़ी और बिकनी में लगती है हॉट

5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो साड़ी और बिकनी में लगती है हॉट

0

बॉलीवुड जहां अपनी चमक-धमक के कारण जाना जाता है तो वही दुसरी तरफ यहां कुछ ऐसे खूबसूरत चेहरे भी हैं। जो अपने अभिनय से लोगो के दिलो पर राज करते हैं। वैसे बॉलीवुड में खुबसुरत चेहरों की कमी नही हैं। वो जब नौ गज की साड़ी पहनती है तब भी लोगो को हॉट लगती हैं और जब वो बिकनी पहनती है तो धमाल ही मच जाता हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होने साड़ी और बिकनी दोनों में ही धमाल मचाया हैं।

1. प्रियंका चोपड़ा (देसी गर्ल)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिनके दिवाने आज दुनिया में हजारों लोग हैं, आजकल वो विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। प्रियंका की खूबसूरती के दीवाने तो बहुत है। वो भारतीय कपड़ों में जितनी अच्छी लगती हैं उतनी ही हॉट वो वेस्टर्न कपड़ो में भी लगती हैं। प्रियंका ने जब एक फिल्म में बिकनी पहनी थी तो उनके इस अंदाज को देख कर हजारों लोग उनकी खुबसुरती के दिवाने हो गए थे।

Bollywood Actresses In Saree And Bikini1

2. रॉयल डिवा करीना कपूर खान
करीना कपूर खान उर्फ बेबो ने हर बार लोगो को अपने अलग अंदाज से हैरान किया हैं। उन्होंने फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ एक भारतीय लड़की का किरदार निभा कर लोगो को दिवाना बनाया था तो वही दुसरी तरफ उन्होने ‘दबंग 2’ में एक हॉट आइटम गर्ल बन कर हजारों लोगों का दिल जीत लिया । लेकिन जब को ‘टशन’ फिल्म में बिकनी में दिखी तो उनका अंदाज ही अलग था। करीना किसी भी अंदाज में दिख जाएं वो हर रुप में हॉट ही लगती हैं।

3. युवा दिलों की धड़कन आलिया भट्ट
आलिया को अभी बॉलीवुड में आए ज्यादा समय नही हुआ है लेकिन कम समय में ही उन्होने अपने अभिनय से कई लोगों को अपना दिवाना बना दिया हैं। आलिया को बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री के रुप में माना जाता हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया अभी तक कई सारे अंदाज में दर्शको के सामने आ चुकी हैं। लेकिन जब वो हाल ही में एक फिल्म में बिकनी में दिखी तो उनके हुस्न के सामने हर कोई फिका ही नजर आया।

4. बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अनुष्का शर्मा
जब अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था तो उस समय वो ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में एक लाल जोड़े में दुल्हन के रुप में दिखी थी जिसे देख कर लोगो ने उन्हें उसी परंपरागत रुप में पसंद कर लिया था। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने रुप मे कई बदलाव भी किए जिसे उनके चाहने वालों ने बहुत पसंद किया। लेकिन फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में जहां वह शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती हुई दिखी तो वही किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी की वो अनुष्का को बिकनी में देखेंगे। उनका वो रुप भी सभी को बहुत पसंद आया था। एक छोटे से शहर की लड़की होने के बावजूद उन्होने कभी भी खुद को बोल्ड भूमिकाओं से दुर नहीं रखा ना ही बोल्ड कपड़े पहनने से रोका। वह एक ऐसी बहुमुखी अभिनेत्री है जो साड़ी और बिकनी दोनो में ही एक गैलेंट और गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं।

5. दीपिका पादुकोण उर्फ मस्तानी
दीपिका पादुकोण इनके बारे में कुछ भी कहे तो कम ही लगाता हैं। वो पहले ही अपने हुस्न के जादु से हजारों दिलों पर राज करती हैं। इन्हें बॉलीवुड की स्टाइल डिवा के रूप में जाना जाता हैं। वो जो भी किरदार निभाती हैं उस पर अपनी छाप छड़ देती हैं। राम-लीला फिल्म की लीला हो या बाजिराव-मस्तानी की मस्तानी हो वो हर रुप में अच्छी लगी हैं। इतना ही नही वह सभी के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version