Home सेलिब्रिटी टॉक चटपटी खबरें इन बॉलीवुड सिंगर्स की लव स्टोरी आपको कर देगी हैरान

इन बॉलीवुड सिंगर्स की लव स्टोरी आपको कर देगी हैरान

0

हमारे देश में बॉलीवुड रोमांस का बैकबोन माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की फिल्मों को इतना रोमांटिक कौन बनाता है? चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल म्यूजिक एक ऐसी चीज है, जो कि बॉलीवुड की फिल्मों को रोमांटिक बनाने में मदद करता है। लेकिन इन रोमांटिक सॉन्गस के पीछे जिसकी आवाज होती है, आइए बताते हैं कि वह अपनी असल जिदंगी में कितने रोमांटिक हैं।

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के यह सितारे है फिल्मों की मुख्य भूमिका निभाने के हकदार

1. अरजीत सिंह
अरजीत ने पहली शादी एक रियेलिटी शो में उनकी सह प्रतियोगी से की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक ना टिक पाई, जिसके बाद दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। कुछ समय के बाद, अरजीत को अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय में अपनी साथिन को पाया। उनकी शादी एक साधारण इंसान की तरह ही हुई, इतना ही नहीं, कोयल भी अरजीत से शादी से पहले शादी कर चुकी थी, और पहली शादी से उनको एक बच्चा भी है। अब यह तीनों एक ही घर में काफी खुशहाल जिदंगी जी रहे हैं।

image source:

2. सोनू निगम
सोनू निगम 90 के दशक में हर लड़की के क्रश थे, लेकिन उनका दिल मधुरीमा नाम की एक लड़की पर आया। यह दोनों कुछ साल तक रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद वह 2002 में शादी के बंधन में बंध गए। इस ग्रेंड इवेंट में बॉलीवुड के कई जानी मानी हस्तियां और सोनू के कुछ खास दोस्तों को न्यौता दिया गया। इन दोनों का निवान नाम का एक लड़का है।

image source:

3. श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की थी। दोनों की इस शादी में कुछ खास लोग ही आमंत्रित थे। यह शादी पूरे देश के लिए हैरान कर देने वाली खबर थी। शिलादित्य एक उद्यमी है और वह रेसीलेंट टेक्नोलॉजीज के संस्थापक भी हैं। हैरानी की बात यह है कि श्रेया और शिलादित्य दोनों ही फूडी हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः फ़िल्मी जगत के बाहर परवान चढ़ा इन बॉलीवुड सितारों का प्यार

4. शंकर महादेवन
शंकर और उनकी पत्नी संगीता तब मिले थे, जब वह बच्चे थे, दोनों एक ही इलाके में रहते थे और साथ में बैडमिंटन भी खेलते थे। संगीता के माता पिता ने शादी के लिए काफी मना किया, जिसके बाद दोनों ने 1992 में शादी कर ली थी और अब उनके सिद्धार्थ और शिवम नाम के दो बच्चों हैं।

image source:

5. शान
शान ने अपने रोमांटिक आवाज से अपने सभी प्रशंसकों को बांधा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिदंगी में शान कितने रोमांटिक हैं? अगर नही ंतो आइए हम आपको इस बारे में जरा गहराई से बताते हैं। शान अपनी पत्नी राधिका से जुहू के रजबैरी राइनोसोर्स नाम के कैफे में मिले थे। शान के अकबर मेरा नाम गाने के बाद राधिका को ऐसा लगा कि शान का नाम अकबर ही है। शान ने काफी रोमांटिक अंदाज में राधिका को प्रपोज किया। उन्होंने बीच में जाकर अपने घुटनों पर बैठकर राधिका से शादी के लिए पूछा।

image source:

यह भी पढ़ेः इन 6 वजहों से अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हैं बॉलीवुड के पावर कपल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version