Home त्वचा की देखभाल इन 5 फलों से त्वचा को बनाएं प्राकृतिक रूप से सुंदर

इन 5 फलों से त्वचा को बनाएं प्राकृतिक रूप से सुंदर

0

प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमारी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। अपने चेहरे की देखभाल के लिए हम काफी कुछ करते हैं। लेकिन फलों से बने फेसपैक से आप एक निखरी और दमकती त्वचा पा सकती हैं। फलों का फेसपैक या स्क्रबर के तौर पर उपयोग करके त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हमारे घर में मौजूद फल जितने स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, उतने ही असरदार ये हमारे चेहरे की सुंदरता के लिए भी होते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप सुन्दर, स्वस्थ और आकर्षक त्वचा पा सकती हैं।

पपीता
पपीता ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज़ करके सॉफ्ट बनाता है। आप चाहें तो इसे सीधे ही चेहरे पर लगा कर फेस की मसाज कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो पपीते का उपयोग करके इसका फेस पैक भी बना सकती हैं। पपीते का फेसपैक बनाने के लिए इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच मिल्क पाउडर व दो चम्मच पाइन एप्पल जूस की डालें। 20 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर लगे रहने दें। इसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा फ्रेश और सुन्दर नज़र आएगी।

fruits to make you naturally beautiful1Image Source:

स्ट्रॉबैरी
रोज की भाग-दौड़ भरी ज़िन्दगी में चेहरे की देखभाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर त्वचा की देखभाल ना की जाए तो चेहरे पर प्रदूषण और धुल-मिटटी का प्रभाव दिखने लगता है। इसलिए चेहरे की सफाई के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल स्क्रबर के तौर पर कर सकती हैं। इसमें प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट होता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें और चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट तक चेहरे पर इस पेस्ट से स्क्रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा बिल्कुल साफ सुथरी और आकर्षक लगने लगेगी।

Image Source:

संतरा
संतरे का रस हो या संतरे का छिलका दोनों के ही फायदे एक समान है। क्योंकि इनमें बहुत सारे पौषक तत्व छिपे होते हैं। ये चेहरे के कील मुंहासों एवं धब्बों को जड़ से दूर करता है। संतरे के रस में 2 चम्मच दलिया और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें। चेहरे को धोने के बाद आपको इसके सही गुणों का पता चलेगा। यह पिंपल्स की रोकथाम करने के साथ, डेड स्‍किन को भी चेहरे से साफ करता है और चेहरे के ब्‍लैकहेड्स को भी निकालता है।

Image Source:

आडू
साधारण भाषा में पीच का मतलब आडू होता है, जिसका सेवन करने या लगाने से चेहरा चमकदार और कोमल बनता है। पीच में विटामिन सी पाया जाता है, जो झुर्रियों से लड़ने में सहायक होता है। पीच का सेवन करने से त्वचा आकर्षक और चमकदार होती है। सफेद अंडे के साथ, दही का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे में लगाया जाये तो इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप जवां दिखेंगे। इसमे 2-3 बूंदे नींबू का रस डालकर इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से मुंहासे तो ठीक होंगे ही, साथ ही चेहरे पर भी चमक आ जाएगी।

Image Source:

सेब
सेब में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह स्किन को अंदर से हाईड्रेट करके चेहरे पर निखार लाता है। रोजाना अगर एक सेब खाया जाए तो शरीर तंदुरूस्त और स्किन जवां बनी रहती है। सेब में ऐसे फ्री रेडीकल्स पाए जाते हैं, जो चेहरे पर वक्त से पहले झुर्रियां नहीं आने देते। सुंदर और दमकती त्वचा के लिए प्रतिदिन एक सेब खाएं। इसके अलावा सेब के रस को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद दिखने लगेगी।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version