Home सेलिब्रिटी टॉक एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुई छोटे पर्दे की ये...

एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुई छोटे पर्दे की ये 5 अभिनेत्रियां

0

भारतीय महिलाएं कभी भी प्राकृतिक सुंदरता के मामले में पीछे नहीं हो सकती हैं। भारतीय रंग और शरीर के गुण सौंदर्य सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित होते है। ऐसा हम नहीं बल्कि लंदन स्थित एक साप्ताहिक समाचार पत्र ईस्टर्न आई एशिया का कहना है। जी हां, इस अखबार के अनुसार एशिया की टॉप 15 सेक्सिएस्ट महिलाओं का नाम दिया गया। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों ने अपना स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ेः छोटे पर्दे की 10 खूबसूरत हसिनाएं

1. निया शर्मा
जमाई राजा में मुख्य कलाकार में काम कर रहीं अभिनेत्री निया शर्मा ने इंस्टाग्राम में अपनी तस्वीरें डालकर काफी फेम हासिल कर लिया है। आप इस बात को जानकर हैरान रह जाएंगे कि निया शर्मा ने तीसरे स्थान पर आकर बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ और सोनम कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।

2. दृष्टि धामी
दृष्टि धामी निया शर्मा के बाद इस लिस्ट में चौथे स्थान में है। वह भी टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी फेम मिला है।

3. सनाया ईरानी
सनाया ईरानी और दृष्टि धामी दोनों ही बेस्ट फ्रेंड्स हैं और यह दोनों ही इस लिस्ट में शामिल हैं। सनाया ईरानी इस लिस्ट में 6वें लिस्ट में हैं।

4. गौहर खान
गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं। गौहर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। इन्होंने भी बॉलीवुड हस्तियों को इस लिस्ट से दूर कर दिया है।

यह भी पढ़ेः यह 5 बॉलीवुड सिलेब्रिटिज तीन बार बंधे शादी के बंधन में

5. रुबीना दिलेक
सीरियल ‘शक्ति’ में काम कर रही रुबीना दिलेक की सुंदरता का कोई जवाब नहीं है। वह आजकल कलर्स चैनल के लिए काम कर रहीं हैं। वह एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में 11वें नंबर पर हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि छोटे पर्दे की यह अभिनेत्रियां बी टाउन के किसी भी अभिनेत्री से पीछे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version