Home मेकअप मेकअप से जुड़ी 5 समस्याएं व उनके समाधान

मेकअप से जुड़ी 5 समस्याएं व उनके समाधान

0

हर महिला सुन्दर और आकर्षक दिखना चाहती है। अपनी सुंदरता को बनाएं रखने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। अगर मेकअप ठीक से किया जाए तो चेहरा काफी खूबसूरत लगता है। लेकिन अगर मेकअप करते वक्त आप गलती कर दें तो यह आपकी सुंदरता को बढ़ाने की जगह घटा भी सकता है। कभी-कभार इस गलती की वजह से आपका पूरा लुक तक बिगड़ सकता है।  हम आपको मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां और उनके समाधान बताने जा रहे हैं। इन गलतियों पर गौर करने के बाद आप आगे से मेकअप करते वक्त सावधानी बरतेंगी।
लि‍पस्टिक का फैलना
गलती : लिपस्टिक का फैलना और लंबे वक्त तक ना टिकना।

समाधान : अक्सर महिलाएं लिपस्टिक लगाते वक्त जल्दबाज़ी करती हैं। इस वजह से कई बार लिपस्टिक होंठों से बाहर फ़ैल जाती है या फिर बहुत बार ऐसा भी होता है कि लिपस्टिक आपके दांतों में लग जाए। इसलिए अगर लिपस्टिक लगाते हुए वह होंठों के बाहर फ़ैल जाए तो इसे हटाने के लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें या फिर रूई पर थोड़ा मॉइस्चराइज़र लगाकर इसे पोंछें। अगर लिपस्टिक दांतों पर लग जाए तो इसे हटाने के लिए आप कॉटन या टूथ पिक का उपयोग कर सकती हैं। अतिरिक्त लिपस्टिक हटाने के लिए एक टिश्यू पेपर पर थोड़ा लूज़ पाउडर डालकर, इसे होंठों के बीच में कुछ समय के लिए रखें। इससे होंठों में एक आउट लाइन बन जाएगी। ऐसा करने से लिपस्टिक फैलती नहीं और देर तक टिकती है।

लि‍पस्टिक का फैलनाImage Source: fustany

मस्‍कारे का ब्रो बोन पर लगना
गलती : मस्कारा का ब्रो बोन पर लग जाना।

समाधान : कई बार आंखों का मेकअप पूरा होने के बाद आपका ध्यान ब्रो ब्रोन पर पड़े ब्रश के धब्बों पर जाता है। अगर आपका मस्कारा वाटरप्रूफ है तो इस परेशानी के हल के लिए ब्रश के धब्बों को हटाने के लिए कॉटन बड को रिमूवर में डीप करें और इसे धीरे-धीरे साफ़ करें। इसके बाद जब स्किन ड्राई हो जाए तो उस जगह पर कॉम्पेक्ट लगा लें। लेकिन अगर आपका मस्कारा वॉटर प्रूफ नहीं है तो इसे आप पानी से भी साफ़ कर सकती हैं।

Image Source: blogspot

आंखों के नीचे काले घेरों के लिए कंसीलर
गलती : काले घेरों पर कंसीलर का उपयोग ठीक से ना करना

समाधान : आंखों का सीरम या आई क्रीम जरूरी है लेकिन कंसीलर के प्रयोग से पहले इसे स्किन में सोखने देना चाहिए। कंसीलर को सीधे ही स्किन पर लगाने से यह अन नैचुरल लगता है। इसके अलावा आंखों के नीचे कंसीलर को रगड़ें नहीं बल्कि अंगुलियों से थपथपा कर लगाएं, क्योंकि रगड़ने से कंसीलर फैल जाता है।

Image Source: jivikatoday

ज्‍यादा ब्‍लश का प्रयोग
गलती :  ब्‍लशर के ज्‍यादा प्रयोग से सौंदर्य बढ़ने की बजाय कम होना।

समाधान : अगर ब्लशर के उपयोग के बाद आपको लगे कि यह ज्यादा लग गया है तो इसे साफ़ ब्लश ब्रश की मदद से साफ़ कर दें। एक्स्ट्रा ब्लश होने पर टिश्यू पेपर से त्वचा को स्क्रब ना करें। ऐसा करने से स्किन को नुक्सान पहुंच सकता है। चेहरे पर ब्लश का उपयोग करने से पहले फाउंडेशन जरूर लगाएं। ब्लश लगाते वक्त इसकी मात्रा का ध्यान रखें। इसे क्लॉकवाइज व एंटीक्लॉकवाइज लगाएं ताकि यह मेकअप बेस के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाए। इसके अलावा ध्यान रखें की हमेशा बड़े ब्लश ब्रश का ही इस्तेमाल करें।

Image Source: thedailyindia

टेढ़ा-मेढ़ा आइलाइनर लगाना    
गलती : टेढा-मेढ़ा लाइनर लगाने से आंखों की ख़ूबसूरती कम होना।

समाधान : कई बार आई मेकअप करते हुए लाइनर फ़ैल जाता है। ऐसा होने पर कई बार आंखें साफ़ करने के चक्कर में लाइनर और अधिक फ़ैल जाता है। इसलिए जब भी लाइनर लगाएं कोहनी को टेबल या किसी और चीज़ पर टिका लें, ताकि लाइनर लगाते वक्त आपका हाथ ना हिले। लेकिन अगर लाइनर फ़ैल जाए तो किसी छोटे ब्रश से या फिर कॉटन बड में मॉइस्चराइज़र लगा कर पोछें।

Image Source: blogspot

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version