Home विविध फ़ैशन खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं इन 6 बेहतरीन टिप्स को

खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं इन 6 बेहतरीन टिप्स को

0

आजकल किसी के पास भी इतना समय नही होता है कि वो  अपने लिए कुछ समय निकाल सके। अगर आप कॉलेज जाती है या फिर ऑफिस जाती है तो हो सकता है आपके पास भी सुबह इतना समय ना हो की आप अच्छे से तैयार हो सके। लेकिन अगर आप भी रोज-रोज एक जैसे तैयार हो कर थक गई है और आप चाहती है कि आप हर दिन कुछ अलग लगे पर समय की कमी के कारण आप अपने आपको हर दिन एक अलग लुक नही दे पात हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप कम समय में हर दिन एक अलग ही लुक में बाहर जा सकेगी।

आजकल किसी के पास भीImage Source: https://www.todayslife.nl/

1. एक तीसरा तरीका अपनाएं
अगर आप मिनटों में तैयार होना चाहती है, तो आप चाहे तो अपने कपड़ों के साथ किसी भी तरह की कैप या फिर स्टॉल को जोड़ कर अपने लुक में एक अलग बदलाव ला सकती हैं। आप जब अपने कपड़ों के साथ किसी तरह की स्टॉल, हैट, जैकेट या कोट का प्रयोग करती है तो आप बहुत ही सुन्दर लग सकती है और हर दिन अलग दिख सकती है।

Image Source: https://images.baotinnhanh.vn/

2. अलग-अलग रंगो का प्रयोग करें
अक्सर लड़कियां एक दो तरह के रंगों के ही प्रयोग करती है लेकिन आप अपने लुक में एक बदलाव देखना चाहती है तो आप अलग-अलग रंगों के ड्रेस को पहना शुरू करें। कोई भी मौसम क्यों ना हो हर मौसम में रंग अच्छे ही लगते हैं। अगर आप अपने कपड़ों में अलग अलग रंगों का प्रयोग करती है तो इससे आप अपने व्यक्तित्व में भी बदलाव देखेगी और आप हर समय खुश रहने लगेंगी।

Image Source: https://www.persil.co.uk/

3. अलग-अलग कपड़ो को मिलाकर पहनें
अगर आप एक अलग लुक पाना चाहती है तो आप चाहे तो अलग-अलग रंगों के कपड़ों को आपस में मैच कर के पहन सकती हैं। इससे आप हर दिन एक अलग ही लुक में नजर आएंगी। अगर आप टॉप और जीन्स पहना चाहती है तो उसमें भी आप रंगो को ध्यान में रखते हुए अपने लिए एक सही टॉप का चुनाव कर सकती है नहीं तो आप चाहे एक टॉप के साथ किसी अन्य टॉप को मैच कर के भी पहन सकती हैं।

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

4. अपने लिए सही जुतों का चुनाव करें
जितना ख्याल आप अपने कपड़ों का रखती हैं उतना ही अगर आप अपने जुतो की तरफ भी दे तभी आप एक स्मार्ट लुक पा सकती हैं। जुते भी आपके व्यक्तित्व को बदलनें में बहुत मदद करते हैं। आप जो भी कपड़े पहने उन्हें चुनते समय इस बात का भी ख्याल रखे कि उनके साथ आप किस तरह के कपड़े पहन सकती हैं। तो अच्छा होगा की आप अपने पास हाई हिल्स से लेकर जुतें तक सभी रखें।

Image Source: https://ikuzoladyshoes.com/

5. शेड्स का प्रयोग करें
आप अपने आपको एक स्मार्ट लुक देना चाहती है तो आप उसके लिए शेड्स का भी प्रयोग कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई रंग और कई डिजाइन में शेड्स मिल जाते है। आप अपनी पसंद और अपने चेहरे के आकार के अनुसार शेड्स का प्रयोग कर सकती है इनकी मदद से भी आप अपने लुक में बदलाव कर सकती हैं।

Image Source: https://i.ytimg.com/

6. गहनो का प्रयोग करें
गहने हर लड़की को पसंद होते हैं। अलग-अलग तरह के गहनों को पहन कर भी आप स्मार्ट और फैशनेबल दिख सकती हैं।  आज जो भी कपड़े पहने उनके अनुसार अपने गहनो का प्रयोग करें। आप चाहे तो अपने गले में कुछ स्टाईलिश पहन सकती है या फिर हाथों में इससे आपका लुक और दिनों की तुलना में अलग लगेगा।

Image Source: https://www.eustyle.es/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version