Home स्वास्थ्य 20 की उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं ये...

20 की उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं ये 6 बदलाव

0

लड़कियां जब किशोरावस्था में प्रवेश करने लगती हैं तो उस दौरान उनके शरीर में कई परिवर्तन होते है, पर ज्यों-ज्यों ये उम्र बढ़कर 20 तक पहुंचने लगती है, तो उनके शारीरिक बदलाव में होने वाले परिवर्तनों की वजह कई तरह के हेल्थ समस्याएं भी होने लगती है। यदि इन परिवर्तनों के बारे में सही समय पर पता चल जाए तो इस समस्या का निदान पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहें हैं जिसमें 20 की उम्र को पार करने के बाद लड़कियों के शरीर पर होने वाले बदलावों के विषय में चर्चा करेंगे। जाने इसके बार में…

girls-body-at-20-2Image Source:

1. वजन का बढ़ना
20 की उम्र पार करने के बाद हर किसी का मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ने लगती है और इस कारण से लड़कियों के शरीर का वजन बढ़ने के साथ मोटापा आने लगता है।

समस्या का हल-
इस तरह के कारण से बचने के लिए ज्यादा तेलीय और मीठी चीजों से परहेज करें। इसके साथ ही एक्सरसाइज पर भी विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ेः-प्रोटीन की कमी से होते है कई हेल्थ प्रॉब्लम

Image Source:

2. अनबैलेस पीरियड्स-
20 की उम्र पार करने के बाद लड़कियों के हार्मोन्स भी परिवर्तित होने लगते है जिससे पीरियड्स में भी परिवर्तन आता है। ये या तो समय से पहले आते है या फिर समय के बाद में।

समस्या का हल-
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट को बदल दें। अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ फलों का सेवन करें। जिससे आपको आयरन विटामिन्स और प्रोटीन्स की भरपूर मात्रा मिलेगी, जो आपके पीरियड्स को सही करने में मदद करेंगे।

Image Source:

3. अनचाहे बालों का आना-
20 साल की उम्र को पार कर लेने के बाद शरीर में होने वाले हार्मोन्स परिवर्तन से लड़कियों के शरीर में काफी परिवर्तन देखने को मिलते है, उनके शरीर में आने वाले अनचाहे बाल समस्या का कारण बन जाते हैं। जैसे छाती पीठ या मुंह में बालों का निकलना काफी बड़ी समस्या का कारण बन जाता है।

समस्या का हल-
शरीर के हार्मोन्स के अचानक बदलने से होने वाले परिवर्तन को रोकने के लिए आप अपने खानें में पौष्टिक चीजों का उपयोग करें। साथ ही घरेलू नुस्खों की मदद से इन बालों को हटा लें। इससे आपको काफी अराम मिलेगा।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं यह तरीके

4. बालों का ड्राय होना-
शरीर में हार्मोन्स के चेंज होने पर बाल भी काफी रफ और शुष्क होने लगते है।

समस्या का हल-
रूखे बालों को सुंदर बनाने के लिए आप नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल को गुनगुना करें और इससे सिर की मालिश करें। इससे आपको काफी अच्छा असर देखने को मिलेगा।

Image Source:

5. पिपल्स का होना-
शरीर के हार्मोन्स अचानक बदलने से त्वचा में कील मुंहासे के निकलने की समस्या होने लगती है और त्वचा की नमी भी कहीं खो जाती है।

समस्या का हल-
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये ऑयसी चीजों से दूर रहें। दिन में 2 से 3 बार चेहरे को पानी से धोते रहें।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version