Home विविध बेकार पड़े बटनों से बनाएं घर के लिए सुदंर गुलदस्ता

बेकार पड़े बटनों से बनाएं घर के लिए सुदंर गुलदस्ता

0

अक्सर कपड़ो के बटन टूट जाने के बाद हम इसे लापरवाही से घर पर ही फेंक देते है। पर घर पर खराब चीजों को नया लुक देकर उसे फिर से पुनःजीवित करना एक सुंदर क्रिएटिविटी होती है जो हर किसी के पास देखने को नहीं मिलती। इस तरह की कला हर किसी महिला के अंदर मौजूद हो इसके लिए हम कुछ नया आइडिया खोज कर लाएं है, जिसे देखने को बाद आप भी बेकार पड़ी चीजों का सही उपयोग कर सकेंगी। आज हम आपको घर पर पड़े सामान का उपयोग करके कुछ नई चीज बनाने के तरीके के बारे बता रहें हैं। तो जानें घर पर बेकार पड़े बटनों का सही उपयोग कैसे करें…

button-craft1Image Source:

यह भी पढ़े : अपने पुराने फुटवियर को दें नया लुक

जरूरी सामान

  • 1- फ्लावर पॉट
  • 1-सपंज या फॉम
  • कई तरह के बटन(अलग-अलग साइज और रंगों में)
  • बारिक चमकीला तार
  • कैंची

यह भी पढ़े : पुरानी जींस से बनायें ये 6 स्टाइलिश सामान

Image Source:

बनाने का तरीका-

  1.  सबसे पहले चमकीले सुनहरे तार को 4 से 6 इंच के बराबर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2.  इसे अच्छी तरह से तराशने के लिए कुछ छोटे, तो कुछ बड़े टुकड़े भी इस तार के कर लें।
  3.  उपयोग में लाए जानें वाले वायर को मोड़ते हुए अपने पंसदानुसार शेप में दें या फिर यू(U)शेप में मोड़ लें।
  4.  इसके बाद इसमें बटन लगाते जाएं।
  5.  सबसे पहले छोटे बटनों को लगाएं इसके बाद बड़े बटनों को तार में डालते हुए तार को अच्छी तरह से कस दें।
  6.  इसके बाद एक बना बनाया छोटा सा पॉट ले लें और उसमें इसे लगा दें।
  7.  बटनों को नया लुक देनें को बाद आप इसमें सुंदर सुंदर रिबन के बने फूल भी लगा सकती हैं। जिससे आपके द्वारा तैयार किया गया गुलदस्ता सुंदर लुक प्रदान कर सके।
Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version