Home त्वचा की देखभाल एंटी एजिंग आंख के नीचे होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू...

आंख के नीचे होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खें

0

हमारी आंखों और आंख के आस-पास का हिस्सा सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है, अगर आप अपने आंख के पास होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप चिंता ना करें, हम आज आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं।

1 केस्टर ऑयल –
इस तेल का इस्तेमाल कर आप अपने आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं। केस्टर ऑयल के रोजाना इस्तेमाल से आप आसानी से आंख के नीचे की झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं। रात को सोते समय इस तेल का इस्तेमाल करें, इसे आंखों के नीचे लगा लें। इसको रोजाना इस्तेमाल करने से आपको इससे होने वाले अच्छे परिणाम आसानी से दिख जाएंगे।

Under Eye Wrinkles1Image Source:

2 रोजहिप ऑयल –
मिरांडा कैर जैसी कुछ मशहूर अदाकारा इस ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। रोजहिप ऑयल में एंटी एजिंग के लिए काफी अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से आंखों के नीचे की झुर्रियों को दूर कर सकती हैं। जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील है, उन्हें भी इस ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Image Source:

3 पपीता –
पपीता में ब्रोमिलेन नाम का एंजाइम होता है, जिसमें एंटी इनफलामेटोरी गुण होते हैं और जो हमारी त्वचा को हाइड्रोसी एसिड देता है। पपीता का इस्तेमाल कर हम आसानी से अपने आंखों के नीचे की झुर्रियों को साफ कर सकते हैं। आप चाहे तो पपीते के रस को अपनी आंखों के नीचे लगा सकती हैं। इसके 15 मिनट के बाद पानी से आंखों को साफ कर लें। ऐसा करने से आप आसानी से झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image Source:

4 अंडे का सफेद हिस्सा –
अंडे का सफेद हिस्सा हमारी त्वचा को टाइट रखने में काफी मदद करता है, यह आंखों के नीचे होने वाले झुर्रियों से भी छुटकारा देता है। इसके लिए आप अंडे के सफेद हिस्से को अपने आंखों के नीचे लगा लें। इसे सूखने के बाद पानी से धो लें। इस उपचार को रोजाना इस्तेमाल करें, इससे आपकी त्वचा टाइट बनी रहेगी।

Image Source:

5 नारियल तेल –
नारियल तेल में स्वस्थ्य फैट होता है, जो कि त्वचा के द्वारा सोख लिया जाता है। जब आप अपने आंखों के नीचे नारियल का तेल लगाते हैं, तो ऐसा करने से आंखों के नीचे नमी बन जाती है। इसका इस्तेमाल कर आप आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों से भी छुटकारा पा सकती हैं।

Image Source:

6 एवोकाडो –
एवोकाडो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसमें स्वस्थ वसा होती है, जिससे आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ने पर एक बेहतरीन उपाय की तरह काम करता है। इसके लिए एक पका हुआ एवोकाडो ले और एक कटोरी में उसका पल्प निकाल लें। इसके बाद इसे अपने हाथों से मैश कर अपने आंखों के नीचे लगा लें। इसे 15 से 20 मिनट तक आंखों के नीचे लगे रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version