Home सेलिब्रिटी टॉक अंदर की खबर अपने प्यार को दोस्ती का नाम देकर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को छिपाते...

अपने प्यार को दोस्ती का नाम देकर अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को छिपाते हैं यह कपल्स

0

प्यार और जलन दोनों को छिपा पाना जरा मुश्किल होता है, लेकिन बॉलीवुड कपल्स के साथ ऐसा संभव नहीं है। वह अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को छिपाने के लिए बेहतरीन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके रिलेशनशिप स्टेट्स के कारण कहीं उनकी फैन फॉलोइंग खत्म या कम ना हो जाए, जिसके कारण वह अक्सर अपने रिश्ते को छिपाकर रखते हैं। लेकिन कभी कभार किसी इवेंट के दौरान वह एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर ही आ जाते हैं। हम सभी को भी इस बात का इंतजार है कि कब यह स्टार्स अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को सबके सामने स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ेः यह 7 बातें बताती है कि ऐश और अभिषेक के बीच क्यों है बेइंतहा प्यार

1 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli)

Anushka Sharma and Virat KohliImage Source:

विराट और अनुष्का बी टाउन के सबसे प्यारे कपल हैं, लेकिन यह दोनों अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को स्वीकार नहीं करते हैं। अक्सर सार्वजनिक इवेंट्स पर दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार देखने को मिलता है।

2 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone and Ranveer Singh)

Image Source: 

दीपिका के को-स्टार विन डीजल ने भी हाल में इन दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। जहां एक तरफ रणवीर सिंह दीपिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करने से नहीं डरते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका इस बारे में कुछ कहना ही नहीं चाहती हैं। हम सब अब यह सोच रहें हैं कि आखिर कब तक यह रिलेशनशिप स्टेट्स इस तरीके से बना रहेगा।

यह भी पढ़ेः बी टाउन के इन पॉपुलर कलाकारों को मिले बेमेल पार्टनर

3 वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan and Natasha Dalal)

Image Source: 

इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हम सभी इस बात से आश्चर्य में हैं कि आखिर इन दोनों के बीच में कैसी खिचड़ी पक रही है। नताशा दलाल जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं, वरुण धवन उन्हें काफी लंबे समय से डेट कर रहें हैं। खबरों की मानें तो यह दोनों बचपन के दोस्त हैं, नताशा वरुण को उनके अभिनय की शुरुआत से पहले से ही डेट कर रहीं हैं।

4 सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट (Siddharth Malhotra and Alia Bhatt)

Image Source: 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की ऑन और ऑफ लवस्टोरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। यह दोनों यह नहीं चाहते हैं कि दुनिया को उनके रिश्ते के बारे में पता चले, जिसके कारण वह काफी चालाकी से इस बात को सबसे छिपाएं बैठे हैं। लेकिन आलिया और सिद्धार्थ दोनों शायद यह नहीं जानते हैं कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता है। कई अनगिनत अवसरों पर दोनों को साथ में मस्ती करते देखा गया है।

यह भी पढ़ेः बी-टाउन की टॉप 8 सुपर मॉम और उनके प्यारे बच्चे

5 सोनम कपूर और आनंद अहूजा (Sonam Kapoor and Anand Ahuja)

Image Source: 

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर जितना अपने फैशन सेंस के लिए खुले विचारों की है, उतनी ही गोपनीयता में वह अपने रिलेशनशिप को रखने की कोशिश करती हैं। अफवाहों के अनुसार, स्टाइल आइकन सोनम कपूर दिल्ली के व्यापारी आनंद अहूजा को डेट कर रहीं हैं। हम यह तो नहीं बता सकते हैं कि दिल्ली और मुंबई के यह तार कैसे जुड़े, लेकिन हम यह जरूर कहना चाहते हैं कि सोनम अपने फैंस से यह सच्चाई जरूर छिपा रहीं हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के फैशन लेबल, “भाने” को फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा चुकी है। यह अफवाहें फिल्म रूस्तम की सक्सेस पार्टी के दौरान और मजबूत हो गई, जब सोनम को आनंद अहूजा की कार में देखा गया था। हमें तो केवल इस बात का इंतजार है कि इन दोनों का रिलेशनशिप स्टेट्स कब सबके सामने आएगा।

6. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Tiger Shroff and Disha Patani)

Image Source: 

बिग स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से पहले ही इन दोनों के डेटिंग की खबरे चर्चा में बनी हुई थी। इन दोनों के रिश्ते की अफवाह एक रोमांटिक वीडियो ब्रेफिक्रे से दिखाई देने लगी थी। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ही कई बार अनगिनत अवसरों में साथ देखें गए हैं। कई बार दोनों को एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते हुए भी देखा गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह दोनों सिर्फ दोस्त हैं? या कुछ और..

यह भी पढ़ेः छोटे पर्दे के इन कपल्स ने अपने पार्टनर को किया रियलिटी शो में प्रपोज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version