Home मेकअप नेल आर्ट इन 6 बेहतरीन नेलपेंट्स पर जरूर डालें एक नजर-Amazing Nail Art Designs

इन 6 बेहतरीन नेलपेंट्स पर जरूर डालें एक नजर-Amazing Nail Art Designs

0

आप भले ही अपने चेहरे और बालों पर ही ज्यादा ध्यान देती हो, लेकिन हम आपको बता दें कि आप आसानी से अपने नाखूनों की खूबसूरती को बदल सकती हैं। इसके लिए आपको इन 6 नेलपेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, इनका इस्तेमाल करके आप अपने नाखूनों को बेहतरीन और नया लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ेः नेल पॉलिश हो सकती हैं हानिकारक

1. पेस्टल-
आप अपने हाथों पर सॉफ्ट रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह रंग नेल्स को एक नया लुक देती हैं। बेबी पिंक, लिलेक, बेज आदि रंग के नेलपेंट्स का इस्तेमाल करने से नाखूनों को एक पूराना लुक मिलता है, इसलिए आप इस कलर का आसानी से अपना सकती हैं।

nail-trends1Image Source:

2. रेड-
रेड नेलपेंट हर तरह के पसंद होते है। चाहे बात कपड़ों की हो या फिर नेलपेंट की आप रेड कलर को किसी भी तरह से कैरी कर सकती हैं। रेड कलर की नेल पेंट कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती है। आप रेड कलर की नेलपेंट का इस्तेमाल करके अपने हाथों का शोऑफ कर सकती हैं।

Image Source:

3. ऑयल स्लिक-
ऑयल स्लिक आजकल काफी चला हुआ है, आप इसका इस्तेमाल कर अपने नाखूनों को नया लुक दे सकती हैं। यह आपके नेल्स को इंद्रधनुष की तरह प्रभाव भी देता है।

Image Source:

4. क्रोम-
क्रोम नेल्स भी आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है। आपने इंस्टाग्राम या पिनटेरेस्ट में इसके कई फोटोज देखी ही होगी। क्रोम नेल्स मूल रूप से दर्पण की तरह दिखाई देते हैं। आप इस शीशे में अपना चेहरा भी देख सकती हैं।

Image Source:

5. फ्रोस्टिड और सैंड नेल्स-
जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस नेलपेंट में सैंड है, इसमें रेत के छोटे-छोटे कण होते हैं, जो कि आपके नाखूनों को रेत की बनावट देता है।

Image Source:

6. सॉलिड कलर-
सॉलिड कलर जैसे टील, बैंगनी, फ्यूशिया आदि का इस्तेमाल आगामी सत्र के दौरान करना काफी अच्छा रहता है। सॉलिड कलर्स कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाते हैं और यह रखरखाव करने में सबसे सही होते हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः बाजार में मिलने वाली इन सस्ती नेल पॉलिश को जरूर करें ट्राई

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version