Home स्वास्थ्य इन 6 चीजों को माइक्रोवेव के अंदर कभी नहीं रखना चाहिए

इन 6 चीजों को माइक्रोवेव के अंदर कभी नहीं रखना चाहिए

0

आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक से बनी चीजों ने हमारे जीवन की मुश्किलों को आसान बना दिया है। जिसका प्रयोग करने से हर समस्या का समाधान सेकेंडों में हो जाता है, जैसे कि भोजन को गर्म करने की झंझट से अब हर किसी को छुटकारा मिल गया है क्योंकि अब घरों में माइक्रोवेव और अवन को देखा जा सकता है। कुछ चीजें ,ऐसी हैं जिन्हें माइक्रोवेव व अवन में गर्म करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आहार हमारे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकते हैं। खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ कंटेनर भी है जिन्हें माइक्रोवेव व अवन के अंदर रखकर गर्म करने से सेहत में ये नुकासान पहुंचाने का काम करते है, आज हम आपको बता रहें हैं कि किस प्रकार के खाद्यपदार्थों को अवन के अंदर रख सकते है।

यह भी पढ़े – दूध में छुहारों का सेवन करने से होने वाले फायदों पर डाले एक नजर

1. मीट
ओवन में मीट को नहीं पकाना चाहिए क्योंकि अन्य चीजों की अपेक्षा मांस की लेयर काफी पतली होती है जो किनारों से तो पक जाती है पर बीच में मोटा होने के कारण सही तरीके से नहीं पक पाती। जिससे बैक्चीरिया के रह जाने की संभावना बढ़ जाती है, जो शरीर पर बुरा असर डालती है।

raw T-bone on white backgroundImage Source:

2. प्लास्टिक कंटेनर
हमने कई बार सुना है अवन में प्लास्टिक के कंटेनर का प्रयोग करने से बचना चाहिए, लेकिन तब भी हम उन का उपयोग करते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए दावा किया है कि प्लास्टिक में एस्ट्रोजन जैसे विषाक्त रसायन पाए जाते है जो गर्म होने के दौरान भोजन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर पर पहुंचकर घातक परिणाम देते है। इसलिए प्लास्टिक की चीजों में भी किसी तरह का गर्म भोजन भी नहीं रखना चाहिए। इसकी जगह आप इसी दूसरे बर्तन का उपयोग कर सकती है।

Image Source:

3. उबले अंडे
अंडे को माइक्रोवेव के अंदर रख कर गर्म करने से फायदे नहीं बल्कि नुकसान मिल सकता है क्योकि अंडे को गर्म करने से यह गर्म होकर फूट जाते है। जो पूरे में फैल जाता है इसे निकालने पर आपकी उंगलियां भी जल सकती है।

Image Source:

4. स्टेनलेस स्टील के मग
यदि आप किसी यात्रा पर जाने के लिए स्टेनलेस स्टील के मग को चाय या काफी पीने के लिए ले जाने की सोच रहीं हैं तो यह आपके लिए यह घातक हो सकता है क्योंकि इसको माइक्रोवेव में गर्म करने से इसके सही परिणाम प्राप्त नहीं होते जो हमारे स्वास्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकते है। इसके अलावा माइक्रोवेव को भी गंभीर क्षति हो सकती है। आप अपनी चाय या कॉफी, अवन में गर्म करने की अपेक्षा किसी दूसरी चीजों का उपयोग कर सकती है।

Image Source:

5. पानी
माइक्रोवेव के अंदर पानी को गर्म करने से आपको घातक परिणाम देखने को मिल सकते है, इसकी overheating या उबलते पानी या पानी की भाप से माइक्रोवेव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स को गंभीर नुकसान हो सकता है।

Image Source:

यह भी पढ़े – सर्दी जुकाम होने पर इन 5 घरेलू उपचारों का करें सेवन

6. स्टायरोफोम कंटेनर
कई बार, हम स्टायरोफोम कंटेनर में खाना पैक करके रख लेते है और आलस्य के कारण से बर्तन के अंदर ना रखकर ऐसे ही गर्म करने लगते है। पर ऐसा करना गलत है ऐसा करने से इसके अंदर के तत्व भोजन में सम्मलित होकर हमारे स्वास्थ पर गहरा असर डालते है।

Image Source:

माइक्रोवेव में खानें वाली चीजों को गर्म करने के लिए विशेष कंटेनर का उपयोग करना चाहिए और हर समय इसका प्रयोग करने से बचना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version